Sulochana Latkar का 94 वर्ष में निधन, PM मोदी ने जताया शोक, बॉलीवुड में 'मां' के किरदारों को अमर बनाया
मनोरंज के जगत में एक दिग्गज अदाकार मानी जानी वाली एक्ट्रेस सुलोचना का 94 वर्ष में निधन हो गया। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया था। पीएम मोदी ने मराठी कलाकार सुलोचना के निधन पर शोक प्रकट किया।

बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार जीवंत रूप में निभाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना की मौत से पूरे मनोरंजन को जगत में शोक है। उन्होंने हिंदी और मराठी भाषा की कई फिल्मों में अहम किरदार निभाए थे। सुलोचना कोरा कागज, दिल देखे देखो जैसी फिल्में करके अपने एक्टिंग के दम पर इंटरटेनमेंट जगत में अपनी पैठ बनाई थी।
सुलोचना की बेटी कंचन घनेकर ने उनकी मौत के कारणो को जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बढ़ती उम्र के कारण स्वास्थ्य की समस्या था। सांस की समस्या अधिक थी। रविवार शाम 6 बजे उनका निधन हो गया।"
एक्ट्रेस सुलोचना ने मनोज कुमार, देव आनंद और महमूद जैसे लगभग सभी प्रमुख अभिनेताओं की माताओं की भूमिका निभाई थी। 86वें जन्मदिन पर पर 2015 में उनसे अमिताभ बच्चन ने अंतिम बार मुलाकात की थी। जिसके बाद उनका ब्लाग वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने लिखा, "सुलोचना जी को 86वां जन्मदिन मुबारक! अंतहीन फिल्मों में मेरी मां का किरदार निभाया! उनके घर गईं और उन्हें शुभकामनाएं दीं! सुलोचना जी, फिल्मों में कई प्रमुख पुरुषों की मां - कोमल कोमल और प्यारी... 86वां जन्मदिन!"
एक्ट्रेस के निधन पर बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने सुलोचना के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्वीट कर लिखा, "सुलोचना जी का जाना भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक बड़ा खालीपन छोड़ गया है।"
पीएम मोदी ने कहा, "उनके अविस्मरणीय प्रदर्शनों ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है।और उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों का प्रिय बना दिया है। उनके कार्यों के माध्यम से उनकी सिनेमाई विरासत जीवित रहेगी। उनके परिवार के प्रति संवेदना। शांति।"
अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्विटर पर लिखा, "सुलोचना दीदी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मराठी और हिंदी सिनेमा में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस महान अभिनेत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि।"
Recommended Video

एक्ट्रेस सुलोचना का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन उनके प्रभादेवी आवास पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार सोमवार को शाम 5:30 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications