एपी ढिल्लों ये तूने क्या किया! वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के बीच पड़ी फूट, सामने आ गया सबसे बड़ा सबूत

वीर पहाड़िया और अभिनेत्री तारा सुतारिया कभी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में गिने जाते थे। दोनों की साथ में बनाई गई रील्स और सार्वजनिक मौजूदगी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती थीं। फैंस इन्हें एक परफेक्ट जोड़ी मानते थे। लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं।

veer pahariya

रिसेप्शन में अकेले दिखे वीर पहाड़िया
हाल ही में कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन के रिसेप्शन में वीर पहाड़िया अकेले नजर आए। आमतौर पर ऐसे हाई-प्रोफाइल इवेंट्स में वीर और तारा साथ दिखाई देते थे, लेकिन इस बार तारा की गैरमौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे दोनों के अलगाव का मजबूत संकेत मान लिया और चर्चा शुरू हो गई कि उनका रिश्ता अब खत्म हो चुका है।

एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट बना टर्निंग पॉइंट
बताया जा रहा है कि वीर और तारा के रिश्ते में दरार की शुरुआत एपी ढिल्लों के एक कॉन्सर्ट से हुई। इस इवेंट में तारा सुतारिया स्टेज पर परफॉर्म करने पहुंची थीं। परफॉर्मेंस के दौरान तारा और एपी ढिल्लों की नजदीकियां दर्शकों को साफ नजर आईं। एक पल ऐसा भी आया जब दोनों बेहद करीब दिखे और सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि वे किस करने वाले हैं।

वीर की मौजूदगी ने बढ़ाया विवाद
इस पूरे घटनाक्रम को और संवेदनशील बना दिया वीर पहाड़िया की मौजूदगी ने। बताया जाता है कि वह उसी समय नीचे दर्शकों के बीच मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों ने मामला और तूल पकड़ लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा और एपी ढिल्लों की यह करीबी परफॉर्मेंस वीर को बिल्कुल रास नहीं आई।

ट्रोलिंग और नाराजगी के बाद लिया फैसला?
कॉन्सर्ट के बाद इंटरनेट पर तारा को जमकर ट्रोल किया गया। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि वीर पहाड़िया इस पूरे मामले से काफी आहत थे। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसी नाराजगी और बढ़ते दबाव के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
हालांकि, वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया में से किसी ने भी अपने ब्रेकअप को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन हालिया घटनाक्रम और सार्वजनिक संकेतों के चलते फैंस के बीच यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस चर्चित जोड़ी का रिश्ता अब खत्म हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+