जाह्नवी कपूर की कान पर बाइट करते दिखे वरुण धवन, सरेआम की ऐसी हरकत, वायरल हुईं तस्वीरें
Varun Dhawan and Janhvi Kapoor Photos: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'बवाल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएगी। ये फिल्म आगामी 21 जुलाई 2023 को ओटीटी प्लेट पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन को लेकर फिलहाल दोनों एक्टर्स काफी बिज चल रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक हॉट फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि वरुण धवन और जाह्नवी कपूर ने अपनी अपकमिंग फिल्म बवाल के डायरेक्टर नितेश तिवारी के साथ दुबई में इस मूवी का ट्रेलर लॉन्च किया था। इस फिल्म को एक ऐतिहासिक टच दिया गया है जिसमें दो लवर्स के बीच एक अनोखी रोमांटिक स्टोरी दिखाई गई है।

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन का फोटोशूट
इसी बीच फिल्म की लीड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने मूवी के लीड हीरो वरुण धवन के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी शानदार केमिस्ट्री लोगों को साफ नजर आ रही है। लोगों का मानना है कि ये तस्वीरें काफ हॉट और बोल्ड हैं। लोग कपल की इन तस्वीरों से काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं। फोटोज में दोनों की सिजलिंग केमेस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा रही है।
इंटरनेट पर आग लगा रही हैं ये तस्वीरें
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म 'बवाल' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वरुण धवन के साथ एक फोटोशूट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी छोटी ब्लैक ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं, जबकि वरुण काले लेदर जैकेट के साथ सफेद टीशर्ट में हॉट पोज दे रहे हैं। दोनों ने इन तस्वीरों में अपना बोल्डनेस दिखाकर खूब धमाल मचाया है।
वरुण धवन ने जाह्नवी के कान पर किया बाइट
एक तस्वीर में तो वरुण धवन अपनी को एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के कान को बाइट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म 'बवाल' के मेकर्स ने इंडस्ट्री के लोगों के लिए इस मूवी की स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्पेशल स्क्रीनिंग में वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अपने परिवार के साथ मौजूद थीं। मुंबई में आयोजित इस स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर, शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली, अर्जुन कपूर, पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, नोरा फतेही, हुमा कुरेशी, नुसरत भरुचा और कई सेलेब्स शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications