SSKTK Collection Day 4: 'कांतारा' की आंधी में उड़ी वरुण धवन की फिल्म, 50 करोड़ रुपये कमाने में निकले पसीने
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Day 4: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। इसे रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। फिल्म लॉन्ग वीकेंड में रिलीज हुई थी। लेकिन इसका फायदा वरुण की फिल्म की नहीं मिल पाया है। 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' गांधी जयंती और दशहरे के अवसर पर रिलीज हुई थी।

फिल्म में सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जिनकी केमिस्ट्री की सराहना की जा रही है। sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने तीसरे दिन लगभग ₹7.50 करोड़, दूसरे दिन ₹5.5 करोड़ और पहले दिन ₹9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड होने के बावजूद कमाई में मामूली उछाल ही दर्ज किया गया, जिससे कुल कलेक्शन अब ₹30 करोड़ से अधिक हो गया है।
निर्माताओं को फिल्म से दोहरे अंकों में कमाई और दर्शकों के अपार प्रेम की उम्मीद थी, जो फिलहाल पूरा होता नहीं दिख रहा। इसका एक बड़ा कारण ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' को माना जा रहा है, जो इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है, जिसमें 'कांतारा: चैप्टर 1' बाजी मारती दिख रही है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर के अभिनय को औसत बताया जा रहा है।
यह जोड़ी इससे पहले 'बवाल' में भी नजर आई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसके अलावा, जाह्नवी कपूर की पिछली फिल्म 'परम सुंदरी', जिसमें वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ थीं, भी फ्लॉप साबित हुई थी। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का भविष्य क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि अब इस फिल्म की कमाई में उछाल मुश्किल से ही मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications