Varun Dhawan ने ड्राइवर मनोज की मौत के बाद लिखी इमोशनल पोस्ट, कहा- शुक्रिया के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्र वरुण धवन पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उनके ड्राइवर मनोज की मौत हो गई। इसी बीच वरुण धवन ने अपने ड्राइवर मनोज के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। शेयर किये हुए इस वीडियो में वरुण धवन अपनी फिल्म प्रमोशन के दौरान मनोज का मीडिया से परिचय करा रहे हैं।

वीडियो में मनोज की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं Varun Dhawan

वीडियो में मनोज की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं Varun Dhawan

मनोज की तारीफ करते हुए वरुण कह रहे हैं कि वह इंसान जो हमेशा मेरे साथ रहता है वो है मेरे ड्राइवर मनोज, वह काफी वर्षों से मेरे साथ काम कर रहे हैं। वरुण आगे कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं चाहता हूं कि आप सब मनोज से मिलें।

Vraun ने लिखा इमोशनल पोस्ट

Vraun ने लिखा इमोशनल पोस्ट

यह मेरे लिए सबकुछ हैं। मेरी पूरी जर्नी में मनोज साथ रहे हैं। वहीं वरुण मनोज से पूछते हैं कि तुझे कैसा लगता है तो मनोज मुस्कुराते हुए कहते हैं कि बहुत अच्छा। पोस्ट शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि पिछले 26 वर्षों में मनोज मेरे साथ थे। यह मेरे सबकुछ थे।

Varun ने शेयर किया वीडियो

मनोज का शुक्रिया करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं बस चाहता हूं कि लोग मनोज के ह्यूमर और पैशन के लिए उनको याद रखें। मैं हमेशा इस चीज का आभारी रहूंगा कि मनोज आप मेरी जिंदगी में आए।

मंगलवार को मनोज की हो गई थी मौत

मंगलवार को मनोज की हो गई थी मौत

बता दें कि वरुण धवन के ड्राइवर मनोज वरुण को बांद्रा के एक म्यूजिक स्टूडियो ड्रॉप करने गए थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। जैसे ही मनोज ने एड शूटिंग के लिए वरुण को ड्रॉप किया, उसी दौरान अचानक मनोज के सीने में दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+