हार्ट अटैक के चलते वरुण धवन के ड्राइवर का निधन, शूट के दौरान सेट पर मनोज थे मौजूद
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के ड्राइवर मनोज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मनोज वरुण के साथ एक ब्रांड शूट के सेट पर गए थे, जहां उनके सीने में अचानक दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद मनोज को तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अजय पांडे ने भी इसकी पुष्टि की है। मनोज वरुण के बेहद करीब थे। वरुण उनके निधन से काफी दुखी हैं और बुरी तरह से भावनात्मक तौर पर टूट गए हैं।

वरुण को शूट पर छोड़ने गए थे मनोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज मंगलवार को वरुण धवन को बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो ड्रॉप किया था। वरुण यहां किसी विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान मनोज को अचानक से सीने में दर्द की शिकायत हुई और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद वरुण और उनकी टीम उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में ले गए, जहां उन्हें डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता डेविड धवन ने वरुण से की बातचीत
वरुण के पिता डेविड धवन ने भी वरुण से बात की है और उन्हें सांत्वना दी। डेविड ने वरुण से मनोज के परिवार की देखभाल करने का वादा किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वरुण धवन अस्पताल पहुंचे और सारी औपचारिकताएं पूरी की। वहीं उनकी टीम उनके सपोर्ट सिस्टम के तौर पर मौजूद है। पैपराजी विरल भयानी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।
Viralbhayani ने शेयर किया पोस्ट
उन्होंने वरुण धवन और मनोज की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि वह स्वस्थ थे और उन्हें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और यह बहुत अचानक ही हुआ क्योंकि वे सभी आज महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था जो महबूब के बगल में है, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।












Click it and Unblock the Notifications