'शायद भूल गए कि शादीशुदा हैं..' जब फोटो खिंचवाते हुए वरुण ने कियारा को अचानक किया किस, तो यूजर ने ली चुटकी

हाल ही में केआरके ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक वरुण धवन कियारा को किस कर देते हैं, जिसके बाद खुद एक्ट्रेस भी शॉक हो जाती हैं।

मुंबई, 2 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और वरुण धवन अपनी फिल्म 'जुग-जुग जियो' की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म में दोनों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया था। शादीशुदा कपल की जिंदगी के किरदार को एक्टर्स ने खूब अच्छी तरह से निभाया भी था। इस फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन भी हुआ था। अब इसका एक बीटीएस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पोज देते वक्त अचानक वरुण ने कियारा को किस कर दिया, जिसके बाद कियारा वरुण को शॉक होकर देखने लगती हैं। अब कपल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर वीडियो पर चुटकी भी ले रहे हैं। साथ ही सेलेब्स को ट्रोल करने वाले केआरके ने भी एक्टर्स का ये वीडियो शेयर कर मजेदार कैप्शन दिया है।

केआरके ने ली चुटकी

फैंस वरुण-कियारा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो कमाल आर खान ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा- जब आदमी शूट करते हुए मूड में आ जाता है तो कुछ ऐसा हो जाता है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

कमाल आर खान द्वारा शेयर इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स वरुण-कियारा के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि वरुण शायद भूल गए कि वो शादीशुदा हैं।

फैंस ने दिया जवाब

फैंस ने दिया जवाब

वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा कि ये सब पहले से ही प्लैन रहा होगा। कियारा के एक्सप्रेशंस देखकर भी फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ये वीडियो प्री प्लैन्ड है।

फैंस को याद आया कबीर

फैंस को याद आया कबीर

वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर कबीर सिंह का फोटो शेयर किया। जिसमें लिखा है किसने टच किया उसको।

कियारा ने की शानदार फिल्में

कियारा ने की शानदार फिल्में

बात कियारा आडवाणी की करें, तो एक्ट्रेस ने बीते कुछ समय में शानदार फिल्में की हैं। इनमें जुग जुग जियो, भूल भुलैया 2 और अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ संग उनकी फिल्म शेरशाह को कोई कैसे भूल सकता है।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

इन फिल्मों में आएंगी नजर

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो कियारा जल्द ही आरसी 15, सत्यप्रेम की कथा और गोविंदा मेरा नाम जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट

कार्तिक ने शेयर किया पोस्ट

बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके को-स्टार कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर उन्हें विश किया। कार्तिक ने कियारा संग अपनी अगली फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर में कार्तिक और कियारा बेहद ही प्यारे लग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+