Vaishali Thakkar Suicide: 'टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था शोषण', पुलिस का दावा

मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। एक्ट्रेस की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने एक चौंकाने वाला दावा किया है।

Vaishali Thakkar Suicide: मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के निधन से पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। एक्ट्रेस की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। वैशाली की सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि एक्ट्रेस को उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड परेशान कर रहा था।

कई टीवी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

कई टीवी सीरियल्स में कर चुकी हैं काम

वैशाली ठक्कर एक मशहूर टीवी एक्ट्रेस थीं। वे ये रिश्ता क्या कहलाता है, ससुराल सिमर का समेत कई मशहूर टीवी सीरियल्स में काम कर लोकप्रियता हासिल कर चुकीं थीं। लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने एक्ट्रेस की खुदकुशी को लेकर बड़ा दावा किया है।

'एक्स ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था परेशान'

'एक्स ब्वॉयफ्रेंड कर रहा था परेशान'

पुलिस की ओर से बताया गया है कि वैशाली ठक्कर को उनका एक्स बॉयफ्रेंड को परेशान कर रहा था। इंदौर के एसीपी एम रहमान ने कहा,'हमें तेजाजी नगर थाने से सूचना मिली थी कि टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने कल रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बरामद किए गए सुसाइड नोट में बताया गया है कि वह तनाव में थी। सुसाइड नोट के अनुसार, अभिनेत्री का पूर्व प्रेमी उसे प्रताड़ित कर रहा था। मामले की जांच जारी है।' इंदौर के ACP एम रहमान के अनुसार वैशाली ठक्कर को पड़ोस में रहने वाला राहुल नाम का लड़का परेशान कर रहा था। इसी की वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।

वैशाली ने अप्रैल में की थी सगाई

वैशाली ने अप्रैल में की थी सगाई

बता दें कि पिछले साल अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस ने रोका सेरेमनी का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने सगाई कर ली है। उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम डॉक्टर अभिनंदन सिंह बताया। सगाई में परिवार के कुछ बेहद करीबी रिश्तेदार ही पहुंचे थे।

बाद में शादी से कर दिया इनकार

बाद में शादी से कर दिया इनकार

सगाई के एक महीने बाद वैशाली ने चौंकाने वाली खबर दी। उन्होंने कहा कि अब वो शादी नहीं कर रही हैं। दोनों ने अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। उन्होंने शादी के लिए केन्या में डेंटल सर्जन का काम करने वाले अभिनंदन को चुना था। एक्ट्रेस ने रोका सेरेमनी का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दिया।

शादी टूटने पर वैशाली ने कही थी ये बात

शादी टूटने पर वैशाली ने कही थी ये बात

आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि अपनी शादी को टालने के बाद एक्ट्रेस ने कोरोना केस बढ़ने का हवाला दिया था। एक इंटरव्यू में वैशाली ने कहा था,'मैं ऐसे सिचुएशन में शादी नहीं कर सकती जब कई लोग कोरोना से जान गंवा रहे हैं। स्थिति बेहतर होगी तो हम शादी कर लेंगे।' वहीं अब एमपी पुलिस की चांच कुछ और ही कहती है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+