'आदिपुरुष' का टीजर देखकर लोगों ने पकड़ा माथा, शाहरुख खान की 'रावन' को याद कर बोले- 'बाप तो बाप होता है'
सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' फिल्म का टीजर देखने के बाद इसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'रावन' से की जा रही है। लोगों का कहना है कि 'बाप तो बाप होता है।'
मुंबई, 4 अक्टूबर: हाल ही में साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलीज हुआ है। बड़े बजट में तैयार होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी बड़ी ही थीं। लेकिन टीजर देखकर चीजें इसके उलट ही दिखने लगी हैं। फिल्म का टीजर जैसे ही रिलीज हुआ, दर्शकों की उम्मीदों पर भी पानी फिरने लगा। फिल्म के वीएफएक्स को देखने के बाद लोगों ने अपना माथा ही पीट लिया। अब सोशल मीडिया पर इस की तुलना शाहरुख खान की फिल्म रावन से की जा रही है। इसे लेकर ट्विटर पर खूब मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। लोग शाहरुख खान की फिल्म के वीएफएक्स को आदिपुरुष से कहीं ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।

दर्शकों को फिल्म से थी उम्मीद
सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' की टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म काफी बड़े बजट की है। ऐसे में दर्शकों की उम्मीदों का बड़ा होना भी एकदम जायज है। फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर दर्शक बेहद एक्साइटेड थे लेकिन टीजर आउट होते ही उनकी एक्साइटमेंट में पानी फिरता नजर आ रहा है।

यूजर्स ने 'रावन' से की तुलना
लोगों ने 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स को घटिया बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इसकी तुलना शाहरुख खान की फिल्म 'रावन' से की। यूजर्स ने 'रावन' के वीएफएक्स को आदिपुरुष से कहीं ज्यादा बेहतर बताया है।
क्या बोले यूजर्स?
एक यूजर ने कहा कि वीएफएक्स तो छोड़िये, रा-वन के एक भी पोस्टर से ये फिल्म मैच नहीं खाती। एक अन्य यूजर ने कहा कि इनके लेवल तक पहुंचने के लिए साउथ को अभी वक्त लगेगा।
शेयर किया 'रावन' का पोस्टर
एक अन्य यूजर ने शाहरुख खान की रावन से एक्टर का पोस्टर शेयर करते हुए कहा कि तुम लोगों ने मुझे ट्रोल किया था?
शाहरुख ने पहले ही कर दिया था ये काम
एक ट्विटर यूजर ने ये साल 2011 की बात है मुझे यकीन नहीं हो रहा। जो आज लोग कर रहे हैं, वो शाहरुख खान लंबे समय पहले ही कर चुके हैं। एक सिंगल सीन को बनाने में ही 5-6 महीने लग गए थे। ये वर्ल्ड क्लास वीएफएक्स है।

2011 में रिलीज हुई थी 'रावन'
बताते चलें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की 'रावन' फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, फिल्म पर जमकर मीम्स भी बने थे और ट्रोल भी किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास भी नहीं कर सकी थी।

'आदिपुरुष' का टीजर देख बौखलाए लोग
आज लगभग 10 साल बीतने के बाद 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स को देखकर लोग अपना माथा पकड़ रहे हैं। उस वक्त भले ही फिल्म 'रावन' को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स ना मिला हो, लेकिन आदिपुरुष का टीजर देखकर लोग इसके रा-वन को इससे कई ज्यादा बेहतर बता रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications