उर्वशी रौतेला ने पहनी ऐसी ड्रेस, फोटो खींचकर पीछे मुड़ीं और फिर दिखा 'सबकुछ', वायरल हो रहा है वीडियो
Urvashi Rautela Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी पर्सनल लाइफ के किसी किस्से को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। इन दिनों वो अपने नए गाने 'रब्बा करे' के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं।
उर्वशी रौतेला ऊप्स मूमेंट का हुईं शिकार
आपको बता दें कि इस नए गाने के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उर्वशी रौतेला ऊप्स मूमेंट की शिकार हो गई हैं। उनके इस मूमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उर्वशी का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं और उन्हें अपना स्टाइलिस्ट बदलने की सलाह दे रहे हैं।

ड्रेस के चलते उर्वशी हो रही हैं ट्रोल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उर्वशी रौतेला अपने नए गाने 'रब्बा करे' का प्रमोशन करने के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर शो के सेट पर गई थीं। शो के ग्रैंड फिनाले में उनका ड्रेस कुछ ऐसा था कि उससे किसी की नजर नहीं हट रही थी। उर्वशी को उनकी ड्रेस को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
फटी हुई थी उर्वशी रौतेला की ड्रेस
उर्वशी रौतेला शो में म्यूजिशियन शेल ओसवाल के साथ पहुंची थीं। उर्वशी ने ब्लैक कलर का शीर पैंटसूट पहना हुआ था जो लोगों के लिए सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन गया था। उर्वशी जैसे ही पैपराजी को पोज देकर पीछे मुड़ी तों उनकी ड्रेस फटी हुई थी, जिस पर सबका ध्यान चला गया और तब से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लोगों ने ड्रेस को लेकर किए ऐसे कमेंट्स
उर्वशी रौतेला का वीडियो देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- छी इतने बड़े लोग फटी ड्रेस पहनते हैं। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- उर्वशी रौतेला का ड्रेस फटेला। एक ने लिखा है- यार इनकी ड्रेसिंग सेंस इंप्रूव करवा दो कोई। इन्हें अच्छे स्टाइलिस्ट की जरूरत है।
फ्रेंच बोलने वाला वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसमें वह फ्रेंच बोलती नजर आ रही थीं। हालांकि लोगों को ये वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया था। उर्वशी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- मेरी फ्रेंच बोलने की कला। जब आपको फ्रांस से इतना प्यार मिलता है, तो उनकी भाषा को अपनाना ही सही लगता है। फ्रेंच में एक नई यात्रा के लिए बोनजोर, इंस्पिरेशन के लिए धन्यवाद, मेरे अमेजिंग फैंस...ग्रेटफुल।












Click it and Unblock the Notifications