Urvashi Rautela: आम नहीं था उर्वशी रौतेला का 'मगरमच्छ' वाला नेकलेस, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, ये है खासियत
उर्वशी रौतेला ने खूबसूरत पिंक गाउन में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की। लेकिन इससे ज्यादा एक्ट्रेस मगरमच्छ वाले नेकलेस ने काफी सुर्खियां बटोरी।

Urvashi Rautela Necklace Price: हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला खूबसूरत पिंक गाउन में शिरकत की। लेकिन एक्ट्रेस के आउटफिट से ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा। जिसकी वजह से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुईं।
सामने आई उर्वशी के मगरमच्छ वाले नेकलेस की कीमत
आपको बता दें कि, कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहले दिन उर्वशी रौतेला ने पिंक कलर के गाउन के साथ मगरमच्छ वाला नेकलेस पहना था। लेकिन, यह कोई आम नेकलेस नहीं था। बल्कि उर्वशी रौतेला के इस नेकलेस की कीमत करोड़ों में है। जी हां दो मगरमच्छ के डिज़ाइन वाला नेकलेस की असली कीमत अब सामने आ गई है।
कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
भले ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उर्वशी रौतेला के मगरमच्छ वाले नेकलेस का मजाक उड़ाया हो लेकिन इसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। पहले दावा किया जा रहा था कि, इसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपये है। लेकिन अब एक्ट्रेस की टीम ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि नेकलेस की कीमत 200 करोड़ नहीं बल्कि 276 करोड़ है।
एक्ट्रेस की पीआर टीम ने दी जानकारी
दावा ये भी किया जा रहा था कि एक्ट्रेस ने ये नकली नेकलेस पहना था। उर्वशी रौतेला की टीम की तरफ से आए इस बयान पर उम्मीद है कि सभी अटकलों पर विराम लग जाएगा। यहां तक एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि, लोग नेकलेस को देखकर अजीब-अजीब कमेंट कर रहे हैं लेकिन वो नहीं जानते हैं कि ये नेकलेस कितना आईकॉनिक है।












Click it and Unblock the Notifications