Urvashi Rautela Troll: 'क्यों ऋषभ पंत के पीछे पड़ी हो?' अस्पताल मिलने पहुंची उर्वशी रौतेला तो भड़के यूजर्स

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की। ये तस्वीर ऋषभ पंत जिस अस्पताल में भर्ती हैं वहां की है। अब लगातार एक्ट्रेस इस तस्वीर की वजह से ट्रोल हो रही हैं।

Urvashi Rautela Trolled: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का नाम लगातार जोड़ा जा रहा है। जब से क्रिकेटर का एक्सीडेंट हुआ है, तभी से उर्वशी रौतेला अपने पोस्ट को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जिस दिन ऋषभ पंत इस घटना का शिकार हुए थे उस दिन एक्ट्रेस ने उनके लिए प्रार्थना करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे वह खूब सुर्खियां बटोर रही है।

ऋषभ पंत के अस्पताल पहुंची उर्वशी

ऋषभ पंत के अस्पताल पहुंची उर्वशी

बता दें कि, ऋषभ पंत का पिछले कुछ दिनों से देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। लेकिन, अब उनके बेहतर ट्रीटमेंट के लिए उन्हें मुंबई में कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच अब उर्वशी रौतेला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर उस अस्पताल की तस्वीर शेयर कर दी।

फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

फैंस ने किया बुरी तरह ट्रोल

उर्वशी रौतेला ने ये तस्वीर गुरूवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उर्वशी के कोकिलाबेन अस्पताल की तस्वीर शेयर करने के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। उर्वशी की इन हरकतों को देख फैंस उन्हें लगातार ट्रोल कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

.यूजर्स बोले 'यह मानसिक प्रताड़ना है'

.यूजर्स बोले 'यह मानसिक प्रताड़ना है'

एक यूजर ने कमेंट कर उर्वशी रौतेला की जमकर लताड़ लगाई। यूजर ने लिखा कि, 'यह मानसिक प्रताड़ना है अगर कोई आदमी ऐसा करता तो वह जेल में होता है या उस पर नेटफ्लिक्स क्राइम सीरीज बन चुकी होती।' एक ने लिखा है, 'अगर आपको देखकर लगता है कि यह मानसिक पागलपन है तो उर्वशी रौतेला को आपको बताना होगा। उसे टैग करके बोलिए गेट वेल सून उर्वशी।'

फैंस ने लगाया एक्ट्रेस पर स्टॉक करने का आरोप

फैंस ने लगाया एक्ट्रेस पर स्टॉक करने का आरोप

इसके अलावा कुछ फैंस उर्वशी रौतेला पर ऋषभ पंत को जबरदस्ती स्टॉक करने का आरोप लगा रहे हैं। एक ने लिखा है, 'उर्वशी रौतेला पर आदमी को स्टॉक करने का नोटिस कब भेजा जाएगा।' एक ने लिखा है, 'ऋषभ का बड़ा एक्सीडेंट हुआ है। यह अब कोई मनोरंजन नहीं रहा। यह मानसिक हैरेसमेंट है।' फैंस के इन कमेंट से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि, फैंस उनकी इस हरकत से काफी नाराज हैं।

मुंबई में चल रहा ऋषभ पंत का इलाज

मुंबई में चल रहा ऋषभ पंत का इलाज

बता दें कि, नए साल के मौके पर ऋषभ पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए अपने घर जा रहे थे। लेकिन, रुड़की के पास वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस दौरान उन्हें कई गंभीर चोटें आई। घटना के तुरंत बाद उन्हें पहले रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, बाद में उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फिलहाल उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। फैंस लगातार उन्हें जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Recommended Video

    क्या Rishabh Pant से मिलने अस्पताल पहुंचीं Urvashi Rautela, शेयर की ये तस्वीर | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+