'वो बोल रही कपड़े क्यों पहनते हो...' अब्दू रोजिक से बातें करती दिखीं उर्फी जावेद, यूजर्स की छूटी हंसी

बीते दिनों उर्फी जावेद और अब्दू रोजिक की मुलाकात एक इवेंट में हुई। अब ये वीडियो फिर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि उर्फी कह रही हैं कि अब्दू तुम कपड़े क्यों पहनते हो।

Urfi Javed

बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। लोगों को अब्दू की सादगी और क्यूटनेस बेहद पसंद आती है। अब्दू रोजिक जहां भी जाते हैं, लोग उनके दीवाने हो जाते हैं और उन्हें प्यार से छोटे बच्चे की तरह दुलारने लगते हैं। बीते दिनों उर्फी जावेद की मुलाकात अब्दू रोजिक से हुई, तो उर्फी भी खुद को अब्दू की क्यूटनेस पर फिदा होने से नहीं रोक सकीं। अब अब्दू और उर्फी का ये वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर बेहद मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

अब्दू रोजिक से हुई उर्फी की मुलाकात

अब्दू रोजिक से हुई उर्फी की मुलाकात

बीते दिनों अब्दू रोजिक और उर्फी जावेद की एक इवेंट के दौरान मुलाकात हुई। अब्दू को देखते ही उर्फी जावेद उनके पास बैठ गईं और फिर उनसे ढेर सारी बातें करने लगीं। पूरे वीडियो दोनों बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर दोनों की बीच किस मुद्दे पर बात हो रही है।

वायरल हुआ वीडियो

अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर उर्फी जावेद जब अब्दू के साथ बातें करती हुई दिखीं, तो लोग सोचने लगे कि आखिर उर्फी अब्दू से बोल क्या रही होगी? वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के भी जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि लगता है कि उर्फी अब्दू से मजाक कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने तो इस बातचीत के बारे में इतनी फनी बातें कहीं कि उर्फी जावेद ही ट्रोल होने लगीं।

'अब्दू तुम कपड़े क्यों पहनते हो'

'अब्दू तुम कपड़े क्यों पहनते हो'

अब्दू और उर्फी को बातचीत करता देख लोगों ने उर्फी जावेद का ही मजाक बना डाला। छोटे और अतरंगी कपड़े पहनने वाली उर्फी के लिए कई यूजर्स ने कहा कि लगता है कि उर्फी अब्दू से छोटे कपड़े मांग रही होगी। एक ने लिखा कि अब्दू तुम्हें इस औरत से नहीं मिलना चाहिए था। वहीं एक शख्स ने ये कमेंट करते हुए हद ही कर दी कि उर्फी कह रही हैं कि अब्दू तुम कपड़े ही क्यों पहनते हो।

तुनिषा के बारे में उर्फी ने बोली थी ये बात

तुनिषा के बारे में उर्फी ने बोली थी ये बात

बताते चलें कि उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए मशहूर हैं। इन दिनों उर्फी अपने कपड़ों के साथ-साथ बेबाक राय के लिए भी चर्चा में हैं। बीते दिनो तुनिषा शर्मा की मौत के बाद उर्फी ने लड़कियों को ऐसा गलत कदम ना उठाने की सलाह देते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की थी।

नेता को उर्फी ने दिया करारा जवाब

नेता को उर्फी ने दिया करारा जवाब

इसके साथ ही बीजेपी नेता ने बीते दिनों उर्फी जावेद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस पर उर्फी ने बेबाकी से बात करते हुए कहा कि मैं कभी कोई मुकदमा या बकवास नहीं चाहती । अगर आप अपने परिवार और संपत्ति का खुलासा करें, तो मैं अभी जेल जाने के लिए तैयार हूं।

Recommended Video

    Urfi Zaved का नाम लेकर फंसे Chetan Bhagat, अब सफाई देते घूम रहे हैं | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+