'दो बार बीवी बनकर क्या उखाड़ लिया', चाहत खन्ना के 'ब्रेनलेस' कहने पर फिर फूटा उर्फी जावेद का गुस्सा

सोशल मीडिया पर एक बार फिर चाहत खन्ना और उर्फी जावेद की कैट फाइट शुरू हो गई है। दोनों एक दूसरे पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं।

मुंबई, 19 सितंबर: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के मामले में टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना का नाम सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा दावा किया जा रहा है कि, चाहत खन्ना उनसे मिलने जेल जाया करती थीं। खैर इस खबर के सामने आने के बाद एक्ट्रेस उर्फी जावेद को चाहत खन्ना पर तंज कसने का एक और बहाना मिल गया है। सोशल मीडिया पर फिर से चाहत खन्ना और उर्फी जावेद की कैट फाइट शुरू हो गई है।

चाहत खन्ना पर भड़कीं उर्फी जावेद

चाहत खन्ना पर भड़कीं उर्फी जावेद

खबरों के मुताबिक ये सिलसिला उर्फी जावेद के चाहत खन्ना पर किए कमेंट से हुआ था। जिसके बाद चाहत खन्ना ने गु्स्से में आकर उर्फी जावेद को दीदी कह डाला। ऐसे में उर्फी जावेद ने पलटवार कर चाहत खन्ना को आंटी कहा। उर्फी ने चाहत को गोल्ड डिगर भी कहा था. अब चाहत ने भी उर्फी पर पलटवार किया है।

चाहत खन्ना ने कहा था ब्रेनलेस

चाहत खन्ना ने कहा था ब्रेनलेस

चाहत खन्ना ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि, "बिना सच जाने पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद पड़ना खुद का बेवकूफ बनाने जैसा है, ब्रेनलेस से क्या बहस करना। अकल होती तो काम करती या शूट करती, ना कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग करती। चलो कोई नहीं, आप तो आंटी, बीवी या मां के लायक तो हो नहीं, अब दूसरों को ही आंटी बोलकर खुश हो जाओ, अल्लाह अकल नवाजे आपको"।

उर्फी जावेद ने शेयर चाहत की बोल्ड तस्वीरें

उर्फी जावेद ने शेयर चाहत की बोल्ड तस्वीरें

अब चाहत खन्ना का ये कमेंट देख उर्फी जावेद आग बबुला हो गई और उन्होंने लगातार सोशल मीडिया पर कई सारे पोस्ट किए। उर्फी जावेद ने चाहत खन्ना की स्टोरी शेयर कर लिखा कि, 'सेमी न्यूड शब्द पर जरा गौर फरमाइए"। इसके बाद उन्होंने अपनी अगली स्टोरी पर चाहत खन्ना की बोल्ड तस्वीरें शेयर की। इसके बाद उर्फी जावेद यहीं नहीं रूकी उन्होंने चाहत खन्ना पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर की।

'मुझे नहीं बनना बीवी या मां'

'मुझे नहीं बनना बीवी या मां'

उर्फी जावेद ने अपनी अगली स्टोरी पर चाहत खन्ना पर तंज कसते हुए कहा कि, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है ये कितनी आंटी वाली बात है कि मैं बीवी या मां बनने के लायक नहीं हूं। अरे कोई मुझसे तो पूछे मुझे बनना ही नहीं है किसी की बीवी या मां'।

'दो बार बीवी बन चुकी आपने क्या उखाड़ लिया'

'दो बार बीवी बन चुकी आपने क्या उखाड़ लिया'

इसके आगे उर्फी जावेद ने कहा कि, "मैं पूरी तरह से अपनी जिंदगी में बिना किसी की बीवी बने कंप्लीट महसूस करती हूं। इसके आगे उन्होंने चाहत खन्ना की दो शादी होने पर तंज कसते हुए कहा, चाहत जी आप बताइए आप तो दो बार बीवी बन चुकी आपने क्या उखाड़ लिया तो आपको पता होना चाहिए शादी में कुछ नहीं रखा।" इसके आगे उर्फी ने कहा कि, मैं अपना देख लूंगी आप अपना देखो"।

'आप अपने काम पर ध्यान दें'

'आप अपने काम पर ध्यान दें'

इसके आगे उर्फी जावेद ने तो चाहत खन्ना के करियर पर सवाल उठाए। उर्फी ने कहा कि, 'मैंने आपको एक सीरियल में साइड रोल करते हुए देखा था तो काम की बात आप मुझसे मत ही कीजिए। और मैं काम करूं या ना करूं मेरा घर आप चला रहे हो या मैं आप अपने काम पर ध्यान दें'।

क्या चाहत खन्ना देंगी करारा जवाब?

क्या चाहत खन्ना देंगी करारा जवाब?

खैर सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद और चाहत खन्ना की ये कैट फाइट देख ऐसा कह पाना मुश्किल है कि ये तकरार जल्द ही थमने वाली है। इससे पहले भी दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर एक दूसरे पर वार-पलटवार किया था। अब देखना होगा कि उर्फी जावेद के इस बयान पर चाहत खन्ना क्या रिएक्शन देने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+