चाहत खन्ना पर भड़कीं उर्फी जावेद, रिवीलिंग ड्रेस में वीडियो शेयर कर बोलीं- 'अपने एक्स हसबैंड का पैसा...'
बीते दिनों उर्फी और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की कैटफाइट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अब उर्फी ने एक पोस्ट शेयर कर चाहत खन्ना पर तगड़ा पलटवार किया है।
मुंबई, 9 अगस्त: सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद खुद से पंगा लेने वालों को कभी माफ नहीं करती। एक्ट्रेस ट्रोलर्स को इग्नोर करना भी जानती हैं, तो उनको अच्छी तरह से जवाब देना भी बखूबी जानती हैं। बीते दिनों उर्फी और टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना की कैटफाइट खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। चाहत खन्ना ने उर्फी के ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया और अब उर्फी लगातार पोस्ट कर चाहत पर पलटवार कर रही हैं।

पहले भी लगा चुकी हैं क्लास
ऐसा पहली बार नहीं है, जब उर्फी ने ट्रोलर्स की क्लास लगाई हो। इससे पहले भी समय-समय पर एक्ट्रेस उन्हें ट्रोल करने वालों की क्लास लगाती आई हैं।
उर्फी का नया वीडियो
हाल ही में उर्फी जावेद ने रैंप वॉक कर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए उर्फी ने चाहत खन्ना पर तगड़ा पलटवार किया है। उर्फी ने लिखा- 'उर्फी तैयार होने का ये क्या घिनौना तरीका है? उर्फी ने आगे लिखा कि अपनी-अपनी 'चाहत' होती है यार।'

क्या बोलीं उर्फी
उर्फी ने कैप्शन में अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि सोसाइटी के हिसाब से तो डाइवोर्स लेकर कोई अपने एक्स हसबैंड का पैसा अपने नए ब्वॉयफ्रेंड पर लुटाना गलत बात है लेकिन करने वाले करते हैं यार।

उर्फी का मजेदार जवाब
उर्फी ने जिस तरीके से पोस्ट डालकर चाहत खन्ना पर पलटवार किया है, लगता है ये लड़ाई आगे भी जारी रहने वाली है। उर्फी के इस नए वीडियो पर फैंस खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं।

क्या बोली थीं चाहत खन्ना?
बताते चलें कि बीते दिनों चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि ऐसे कपड़े सड़क पर कौन पहनता है? क्या कपड़े उतारने से कोई सिलेब्रिटी बन जाता है। चाहत ने पैपराजी पर भी सवाल उठाते हुए इसे दुखद बताया था।

उर्फी का तगड़ा पलटवार
अब उर्फी जावेद चाहत पर पलटवार कर उनकी मैरिड लाइफ, ब्वॉयफ्रेंड हर एक चीज को लेकर तगड़ा वार कर रही हैं। फिलहाल अभी तक चाहत खन्ना का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन फैंस को उनकी प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications