'दीदी कम से कम पैंट की चेन तो बंद करो' उर्फी जावेद ने बोल्ड अंदाज में दिए पोज तो यूजर्स ने लगाई क्लास

मुंबई, 12 जनवरी: एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपनी अजीबोगरीब ड्रेस के लिए अक्सर ही सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उर्फी ने कुछ इस तरह से पोज दिए हैं, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में उर्फी बिना बटन बंद किए पैंट में पोज देती दिख रही हैं। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किए हैं।

बोलीं- मैं खुशी से नाच रही हूं

बोलीं- मैं खुशी से नाच रही हूं

उर्फी ने अपने नए फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टा शेयर की हैं। उर्फी ने इसमें जो पैंट पहनी है, उसकी जिप खुली हुई है। उर्फी ने ये फोटो साझा करते हुए लिखा है कि मैं इन तस्वीरों में बिना किसी वजह के खूब झूमकर खुशी से नाच रही हूं।

Recommended Video

    Urfi Javed सर्दी में भी लगा रही हैं ग्लैमर का तड़का | वनइंडिया हिंदी
    तस्वीरों को लेकर हो रहीं ट्रोल

    तस्वीरों को लेकर हो रहीं ट्रोल

    उर्फी इन तस्वीरों में अपने फैशन सेंस को लेकर सोशल यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। सोशल यूजर्स ने इन फोटो पर खूब रिक्शन दिए हैं। कई यूजर्स ने उनके इस अंदाज पर हैरानी जताई है। एक यूजर ने उनकी फोटो पर लिखा- दीदी आपकी चेन खुली है तो एक और यूजर ने कहा कि कम से कम चैन तो बंद कर लीजिए। एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- चेन खुली की मेन। एक कमेंट आया- मैडम, लेटर बॉक्स बंद कर लीजिए।

     ट्रोल होना उर्फी के लिए नया नहीं

    ट्रोल होना उर्फी के लिए नया नहीं

    उर्फी अपनी ड्रेस को लेकर अक्सर ही ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। वो ज्यादातर मौकों पर इस तरह की ड्रेस में नजर आती हैं, जो काफी अजीब होती है। इस पर कई बार उनके लिए खराब कमेंट भी किए जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आउटफिट के लिए मिलने वाली प्रतिक्रियाओं पर कहा था कि अक्सर ट्रोलिंग सहती हूं। ये अच्छा नहीं लगता है लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है।

    बिग बॉस में आने के बाद हुईं चर्चित

    बिग बॉस में आने के बाद हुईं चर्चित

    उर्फी जावेद बीते साल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि वे इससे 8वें दिन ही बाहर हो गईं। बिग बॉस के घर में उनके दूसरे कंटेस्टेंट से जिस तरह के झगड़े हुए, उसने उनको काफी चर्चा में ला दिया। उर्फी ने लगातार ही अपने बयानों और ड्रेसेज के चलते खुद को चर्चा में बनाए रखा है।

     कास्टिंग काउच और धर्म पर बयानों से भी रहीं चर्चा में

    कास्टिंग काउच और धर्म पर बयानों से भी रहीं चर्चा में

    हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अपने कास्टिंग काऊच को लेकर खुलासा किया था। उर्फी जावेद ने कहा है कि उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई बार कास्टिंग काउच का अनुभव किया है। उर्फी ने कहा कि किसी ने उसके साथ जबरदस्ती किया लेकिन वह इससे बाहर निकल गई। उर्फी ने हाल ही में इस्लाम धर्म को लेकर भी बयान दिए थे।

    लखनऊ से जाकर मुंबई में बनाई उर्फी ने पहचान

    लखनऊ से जाकर मुंबई में बनाई उर्फी ने पहचान

    लखनऊ से आने वाली जावेद उर्फी जावेद टीवी पर काफी दिन से अभिनेत्री के तौर पर काम कर रही हैं। वो कई मशहूर शो का हिस्सा भी रही हैं। उर्फी जावेद चंद्र नंदिनी, मेरी दुर्गा, बेपनाह, जीजी मां और डायन जैसे टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उर्फी का कहना है कि हीरोइन बनने की चाहत में जब वो मुबई आईं तो काफी मुश्किल हुई लेकिन धीरे-धीरे उनको काम मिलने लगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+