'इंडिया का नाम खराब कर रही हो', उर्फी जावेद का ड्रेसिंग स्टाइल देख भड़का शख्स, एक्ट्रेस बोली- तेरे बाप का..'

उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स ने एक्ट्रेस के कपड़ों पर ऐसा कमेंट कर दिया जिससे वह आगबबूला हो गईँ।

Urfi Javed Fight Man: उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी किया जाता है। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुंबई एयरपोर्ट पर उर्फी जावेद का ड्रेसिंग सेंस देखकर एक शख्स ने ऐसा कमेंट कर दिया जिसका बाद एक्ट्रेस ने उसकी क्लास लगा दी।

उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि उर्फी एयरपोर्ट के अंदर अपनी दोस्त के साथ जा रही थीं तभी एक शख्स उन्हें देखकर कहता है कि, ऐसे कपड़े मत पहना करो इंडिया का नाम खराब होता है। ये सुनकर उर्फी जावेद को गुस्सा आता है और वह उसे खरीखोटी सुनाती है।

Urfi Javed

वीडियो में उर्फी जावेद शख्स को जवाब देते हुए कहती हैं कि, आपके बाप का कुछ जा रहा है क्या? नहीं ना तो आप अपना काम करो। इस पर शख्स कहता है कि ये गलत नहीं है। इससे इंडिया और हम लोगों का नाम खराब होता है। इसके बाद उर्फी जावेद का पारा और बढ़ गया और फिर उन्होंने शख्स की जबरदस्त क्लास लगाई।

उर्फी जावेद ने शख्स को जवाब देते हुए कहा, तेरी बेटी हूं क्या मैं अपना काम कर ना। हालांकि बाद में उर्फी की टीम बीच में आती है और दोनों का झगड़ा शांत करवाने की कोशिश करती है। मामला शांत होने के बाद ही वह शख्स वहां से चला जाता है। लेकिन उर्फी जावेद अपने इस व्यवहार के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

उर्फी जावेद का यह वीडियो देख फैंस भड़क उठे। एक यूजर ने शख्स का सपोर्ट करते हुए लिखा, उसने क्या गलत बोला? वो कैसे उनका अपमान कर सकती है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उनको ये बोलना चाहिए था कि ये क्यों पहन रखा है आजादी मिली तो बिना कपड़े के घूमो।' एक ने लिखा 'चलो किसी ने इसके मुंह पर सच बोला'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+