Alia Bhatt के बच्चे की उर्फी जावेद बनेंगी मौसी या फिर बुआ? दिया ये मजेदार रिएक्शन

आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी पर उर्फी जावेद ने एक मजेदार रिएक्शन दिया। उन्होंने बताया कि वह आलिया के बच्चे की बुआ या मौसी में से क्या बनना चाहती हैं।

मुंबई, 1 जुलाई: उर्फी जावेद कभी अपने लुक्स तो कभी अपने तीखे बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद जब भी पैपराज के कैमरे में कैद होती हैं तो इस दौरान वह उनसे खुलकर बातचीत करती हैं। कईं बार वह फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ऐसे बयान दे देती हैं कि वह सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी को लेकर कहा।

आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी पर क्या बोलीं उर्फी जावेद?

आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी पर क्या बोलीं उर्फी जावेद?

उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी कपड़ों या फिर अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह कुछ ना कुछ ऐसा बयान दे देती हैं कि उसको लेकर वह कईं बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसको लेकर जब पैपराजी ने उर्फी से सवाल किया तो उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया।

उर्फी जावेद ने दिया ये रिएक्शन

हाल ही में उर्फी जावेद मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पॉट हुई। इस दौरान पैपराजी से उन्होंने खुलकर बातचीत की। पैपराजी ने जब उनसे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की गुड न्यूज को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि, नॉर्मल है कल किसी और सेलिब्रिटी की शादी होगी और फिर बच्चा होगा, तो उस बच्चे का टॉपिक आ जाएगा।

उर्फी जावेद बनेंगी मौसी या बुआ?

उर्फी जावेद बनेंगी मौसी या बुआ?

इसी से जुड़ा जब पैपराजी ने मजाकिया अंदाज में उर्फी जावेद से पूछा कि, वह रणबीर और आलिया भट्ट के बच्चे की खुद को मौसी कहलाना चाहेंगी या फिर बुआ तो उन्होंने इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि कुछ नहीं, आलिया और रणबीर को मैं बधाई देना चाहती हूं। लेकिन मेरी उनसे कोई रिश्तेदारी नहीं है। आपको बता दें कि उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं इस पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए कहा कि, कोई बड़ी बात नहीं है और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

आलिया भट्ट ने शेयर की थी गुड न्यूज

आलिया भट्ट ने शेयर की थी गुड न्यूज

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर रणबीर कपूर संग अस्पताल में लेटी हुए तस्वीर साझा की थी। उनकी इस गुड न्यूज के शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की बधाई देने का तांता लग गया। वहीं कुछ फैंस उनकी शादी के 2 महीने बाद हुई प्रेगनेंसी पर हैरानी जताई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+