'पागल हुए कबीर सिंह.. सलमान हुए दुखी', सिद्धार्थ-कियारा की शादी के बीच ट्विटर पर वायरल हुए मजेदार मीम्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के बीच ट्विटर पर मीम्स की बौछार हो रही है। एक यूजर ने सलमान खान, तो एक ने कबीर सिंह के शाहिद कपूर की वीडियो शेयर की है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। कपल की शादी की तस्वीरों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्मी जगत के तमाम सितारे इस शादी में शामिल हो रहे हैं। कियारा-सिद्धार्थ की शादी के बीच सोशल मीडिया पर नेटिजन्स शांत होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इंटरनेट पर तरह-तरह के फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। वहीं ट्विटर पर हैशटैग सिडकियारा जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी ट्विटर यूजर्स ने अपना क्रिएटिव साइड दिखाया है।
'सलमान खान का हुआ बुरा हाल'
ट्विटर पर सिद्धार्थ कियारा की शादी के बीच जमकर मीम्स वायरल हो रहे हैं। एक यूजर ने सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड्स की शादी को सिद्धार्थ कियारा की शादी से भी रिलेट कर डाला। इस मीम्स पर और भी यूजर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ये मीम्स ट्विटर पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग इसपर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर्स ने शेयर की फनी तस्वीर
एक यूजर ने एक शख्स की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैं सिद्धार्थ कियारा की हंसने वाली तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। जिसमें अन्य सेलेब्स जैसा कैप्शन भी होगा। ये तस्वीर काफी फनी लग रही है। वहीं एक और पोस्ट में शख्स ने हंसते हुए कुछ लोगों की तस्वीर को मीडिया के लोगों से कनेक्ट किया है।
कियारा की शादी से परेशान 'कबीर सिंह'
वहीं एक यूजर ने कियारा की शादी में जा रहे शाहिद कपूर पर ही मीम बना डाला। फिल्म कबीर सिंह से एक क्लिप शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि कबीर सिंह जैसलमेर जाते हुए। जो क्लिप शख्स ने शेयर किया है, उसमें शाहिद कपूर सफेद कुर्ते में अपनी प्रीति के पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं।
'अब तो तेरी परमनेंट बुकिंग हो गई'
वहीं एक और मीम्स में यूजर ने सिद्धार्थ और कियारा की 'शेरशाह' फिल्म से एक सीन की तस्वीर शेयर की है। उसमें कियारा कहती है कि हाथ दे अपना। फिर दूसरी तस्वीर में कियारा कहती हैं कि अब तो तेरी परमनेंट बुकिंग हो गई। इन मीम्स को लेकर यूजर जमकर मजे ले रहे हैं।

जल्द शादी के बंधन में बंधेगा कपल
बताते चलें कि सिद्धार्थ कियारा की शादी को लेकर सिक्योरिटी पर काफी पैनी नजर रखी गई है। बॉलीवुड के गलियारों से सेलेब्स फंक्शन में पहुंच रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान के एक्स सिक्योरिटी गार्ड को सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं कल यानी 7 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications