'ट्विंकल खन्ना बिस्तर गिला कर देती हैं', पत्नी को लेकर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार? सरेआम खोली एक्ट्रेस की पोल
Akshay Kumar On Twinle Khanna: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस समय खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल अक्षय कुमार गत 19 जनवरी 2026 (सोमवार) शाम एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए थे। इस हादसे के बाद से अक्षय कुमार लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
अक्षय कुमार की सिक्योरिटी वैन के साथ हुआ हादसा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट से जुहू स्थित अपने घर लौट रहे अक्षय कुमार के काफिले में शामिल एक सिक्योरिटी वैन जुहू के सिल्वर बीच कैफे के पास भयानक एक्सीडेंट का शिकार हो गया था।

हादसे को लेकर चुप हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार की ये सिक्योरिटी वैन सड़क से गुजर रही एक ऑटो रिक्शा ये टकरा गई थी जिससे उसका ड्राइवर और एक सवारी बुरी तरह घायल हो गए थे। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि इस हादसे में अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को कोई चोट नहीं लगी है लेकिन दोनों ने इस पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है।
अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना को लेकर किया शॉकिंग खुलासा
इस हादसे के बाद से लोग अक्षय कुमार और उनकी पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना को लेकर कई तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने नए टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के प्रमोशनल सेगमेंट में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के बारे में एक मजेदार और अनोखा किस्सा बताया था।
अक्षय ने मजाकिया अंदाज में खोली पत्नी ट्विंकल की पोल
-अक्षय कुमार के इस खुलासे ने न सिर्फ दर्शकों के चेहरे पर हंसी ला दी बल्कि उनके फैंस को उनकी जोड़ी की अनोखी केमिस्ट्री का एक और पक्ष भी दिखाया था। इस एपिसोड में अक्षय कुमार ने शो के मेहमानों- रितेश देशमुख, जिनिलिया देशमुख और श्रेयस तलपड़े, के साथ शादीशुदा जिंदगी के अनुभवों पर बात की थी।
-शुरुआत में अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में रितेश देशमुख से उनके जीवन में शादी के वर्षों के बारे में पूछा था, जिस पर रितेश ने बताया कि डेटिंग और शादी मिलाकर उन्हें कुल 24 साल हो गए हैं। इसके जवाब में अक्षय कुमार ने हंसते हुए कहा था- 25 साल वाले से पूछो, सॉरी बोलना सीखो।
'ट्विंकल खन्ना बिस्तर गीला कर देती है'
-इसके बाद अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के गुस्से के बारे में एक मजेदार खुलासा किया था। अक्षय कुमार ने बताया था कि जब भी ट्विंकल उनसे नाराज होती हैं, तो वह इसके संकेत को तुरंत समझ लेते हैं क्योंकि जब वह सोने जाते हैं, तो उनके बिस्तर का उनका हिस्सा गीला होता है।
-अक्षय कुमार ने कहा कि ट्विंकल खन्ना अपने गुस्से का इजहार छोटे-से-छोटे अंदाज में करती हैं और बेड पर उनकी साइड पर पानी डाल देती हैं ताकि उन्हें पता चल जाए कि वह नाराज हैं।
17 जनवरी 2001 को हुई थी अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना की शादी
-ये मजाकिया बयान रितेश और जिनिलिया को भी हंसी से लोटपोट कर देता है। शो का ये Segmento दर्शाता है कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी में एक-दूसरे के प्रति समझदारी, प्यार और हल्के-फुल्के मजाक का कितना खास स्थान है, जो उनका रिश्ता और भी दिलचस्प बनाता है।
-अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। इस बात को लेकर भी अक्सर दोनों अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स और इंटरव्यूज में खुलकर बात करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस को उनके पारिवारिक जीवन के मजेदार और प्यारे पल देखने को मिलते हैं।












Click it and Unblock the Notifications