TV की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन, गोल्डन गर्ल के बारे में जानें बड़ी बातें

टीवी की पहली महिला अभिनेत्री बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन, गोल्डन गर्ल के बारे में जानें बड़ी बातें

नई दिल्ली, 01 जनवरी 2022: टीवी की पहली महिला अभिनेत्री और गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर बेट्टी व्हाइट का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। बेट्टी व्हाइट ने अपने टेलिविजन करियर की शुरुआत द गोल्डन गर्ल्स और द मेरी टायलर मूर जैसे शो से की थी। इस दोनों शो से बेट्टी व्हाइट को काफी प्रसिद्धि मिली थी। टीवी के इतिहास में बेट्टी व्हाइट सबसे अधिक वक्त तक काम करने वाली एक्ट्रेस थीं। बेट्टी व्हाइट के निधन से हॉलीवुड में शोक की लहर है। बेट्टी व्हाइट के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी शोक जताया है। बेट्टी व्हाइट ने सात दशकों से अधिक समय तक अमेरिकी टेलीविजन पर काम किया है।

18 दिनों बाद था बेट्टी व्हाइट का जन्मदिन

18 दिनों बाद था बेट्टी व्हाइट का जन्मदिन

द गोल्डन गर्ल्स से अपने टीवी करियर की शुरुआत बेट्टी व्हाइट ने 1939 में की थी। बेट्टी व्हाइट की मौत उनके जन्मदिन के 18 दिनों पहले हुई है। 17 जनवरी को बेट्टी की उम्र 100 साल हो जाती। बेट्टी मैरियन व्हाइट का जन्म 17 जनवरी 1922 को शिकागो के बाहरी इलाके में हुआ था। ग्रेट डिप्रेशन के दौरान उनका परिवार कैलिफोर्निया चला गया था। बेट्टी व्हाइट ने कहा कि अभिनय के प्रति उनका प्यार एक स्कूल प्रोडक्शन के साथ शुरू हुआ था।

द गोल्डन गर्ल्स के साथ चमकी बेट्टी व्हाइट की किस्मत

द गोल्डन गर्ल्स के साथ चमकी बेट्टी व्हाइट की किस्मत

1980 के दशक के मध्य में "द गोल्डन गर्ल्स" के साथ बेट्टी व्हाइट की किस्मत चमकी थी। द गोल्डन गर्ल में बेट्टी व्हाइट ने रोज नाइलैंड का किरदार निभाया था। ये सीरीज 1985 से 1992 तक चली थी। बेट्टी व्हाइट ने 2011 में एचएलएन के साथ एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें भी रोज नाइलैंड का किरदार बहुत पसंद था। बेट्टी व्हाइट के नाम 15 एक्टिंग क्रेडिट्स भी हैं । द गोल्डन गर्ल्स और द मेरी टायलर मूर के अलावा द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल, लेडीज में, दैट 70 शो, बॉस्टन लीगल, हॉट इन क्लेवलैंड समेत कई शो में बेट्टी व्हाइट ने बेहतरीन काम किया है।

Recommended Video

    Betty White का 99 साल की उम्र में निधन, जानें कौन थीं वो ? | वनइंडिया हिंदी
    बेट्टी व्हाइट को मिले हैं कई अवार्ड

    बेट्टी व्हाइट को मिले हैं कई अवार्ड

    बेट्टी व्हाइट को प्राइम टाइम एमी अवॉर्ड्स, ग्रेमी अवॉर्ड , स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स, अमेरिकन कॉमेडी अवॉर्ड्स समेत कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। बेट्टी व्हाइट को टीवी और मनोरंजन जगत में बेहतर काम के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+