VIDEO: टीवी एंकर ने लाइव शो में एक्टर को कहा पागल, स्टूडियो से निकाला बाहर
हैदराबाद, 7 मई: टीवी पर न्यूज चैनल्स में होने वाली बहसों में तूतू-मैंमैं और खराब भाषा का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं रह गई है। हालांकि ऐसा ज्यादातर राजनीतिक बहसों में देखने को मिलता है लेकिन एक तेलुगू चैनल में एंकर अभिनेता विश्वक सेन से ही भिड़ गईं और उनको पागल तक कह दिया। एंकर के अभिनेता को पागल कहते हुए स्टूडियो से निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

तेलुगू अभिनेता विश्वक सेन अपनी फिल्म 'अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम' के प्रमोशन के लिए एक चैनल के स्टूडियो में गए थे। एंकर देवी नागवल्ली के साथ उनका शो चल रहा था कि एक बात को लेकर ऑन एयर ही दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
विश्वक सेन और नागवल्ली के बीच लड़ाई का जो वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। उसमें विश्वक एंकर देवी से कह रहे हैं क आपको मुझ पर व्यक्तिगत रूप से हमला करने का कोई हक नहीं है। बेहतर होगा कि आप अपनी भाषा को सुधारें और मुझे पागल कहना बंद करें।
इसके बाद एंकर ने चिल्लाते हुए सेन से कहा कि तुम मेरे स्टूडियो से बाहर निकल सकते हो। इस पर सेन शो छोड़ने के लिए उठे तो वो भी गुस्से में थे और कई कठोर शब्दों का इस्तेमाल उनकी ओर से भी हुआ।
विश्वक सेन के फैंस ने एंकर के इस बर्ताव के लिए सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जाहिर की है। हजारों पोस्ट सेन के लिए आ चुके हैं, जिसमें एंकर के बातचीत के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। बता दें कि विश्वक सेन अपनी फिल्म अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम के प्रमोशन में जुटे हैं, जो 6 मई को रिलीज हुई है।












Click it and Unblock the Notifications