शमा सिकंदर ने शादी से पहले प्री-वेडिंग फोटोशूट से मचाई सनसनी, लिपलॉक करते फोटो की शेयर

मुंबई, 14 मार्च: टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले शमा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्री-वेडिंग फोटोशूट की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 14 मार्च को शमा अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन से शादी कर रही हैं।

लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से करने जा रहा शादी

लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड से करने जा रहा शादी

टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर शादी करने वाली है। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड जेम्स मिलिरॉन के साथ डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए गोवा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल क्रिश्च‍ियन रीत‍ि-रिवाज से शादी करने वाले हैं। इससे पहले शमा और जेम्स ने अपने प्री-वेडिंग फोटोशूट में जमकर मस्ती की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक दी है, जिसमें वो वाकई में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

2015 में दोनों ने की थी सगाई

2015 में दोनों ने की थी सगाई

यह कपल काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहा था, जिसके बाद साल 2015 में दोनों ने सगाई कर ली थी, जिसके बाद अब शमा सिकंदर 40 साल की उम्र में जेम्स की दुल्हन बनने जा रही हैं। बता दें कि शमा ने व्हाइट वेडिंग करने का डिसीजन किया है।

 व्हाइट गाउन में क्यूट लग रहीं शमा

व्हाइट गाउन में क्यूट लग रहीं शमा

वहीं हाल ही में शमा ने अपने होने वाले हसबैंड के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की, उनमें से एक मैं वो व्हाइट गाउन में हैं, जबकि जेम्स ने ब्लैक सूट पहना हुआ है। इन फोटोज को साझा करते हुए शमा ने कैप्शन में लिखा 'और इस तरह यह शुरू होती है।' इन तस्वीरों के बाद उन्होंने और भी कई सारी फोटोज शेयर की है।

लिपलॉक करते फोटो की शेयर

लिपलॉक करते फोटो की शेयर

वहीं अपने एक और शेयर की गई फोटो में वो जेम्स को किस करतीं नजर आ रही हैं। फैंस शमा की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, साथ ही उनको शादी के लिए बधाईयां भी दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में फैंन इस जोड़ी को बेहद खूबसूरत बताते हुए भर-भर से हार्ट और फायर इमोजी डाल रहे हैं।

'ये मेरी लाइफ है' से फेमस हुईं थी शमा

'ये मेरी लाइफ है' से फेमस हुईं थी शमा

बता दें कि टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से शमा को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इसी के साथ अपनी शादी के हर एक पल को वो अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। इंस्टा पर उनके करीब 2.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+