टीवी की इस फेमस एक्ट्रेस का बिगड़ गया है चेहरा, हुआ ऐसा हाल, देखकर लोगों के उड़े होश

Ayesha Singh: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में सई का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आयशा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आयशा सिंह के चेहरे का हाल कुछ बिगड़ गया है। आयशा ने हाल ही में अपनी कुछ ऐसी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस काफी डर गए हैं।

आयशा सिंह के चेहरे का बिगड़ गया है हाल
हाल ही में आयशा सिंह को नए सीरियल 'उड़ने की आशा' को प्रमोट करते हुए देखा गया था। उन्होंने इस सीरियल में एक अहम किरदार निभाया है। वहीं अब आयशा सिंह ने खुलासा किया है कि वह स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रही हैं। उनकी हालत फिलहाल ठीक नहीं है। आयशा ने एक खास पोस्ट शेयर करते हुए एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।

ayesha singh

सूज गया है आयशा सिंह का चेहरा
टीवी एक्ट्रेस आयशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहले कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और बाद में सूजे हुए चेहरे के साथ एक फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस ने एक फोटोशूट से तीन खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं और फिर एक फोटो सूजे हुए चेहरे के साथ शेयर की है। इसे देखते ही हर कोई उनसे कई तरह के सवाल पूछने लगा है।

आयशा सिंह के चेहरे की हालत
आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने हेल्थ के बारे में बताते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपने फैंस से मिले प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया है और प्राइवेसी बनाए रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने बताया कि वो फिलहाल अपने हेल्थ को ठीक रखने पर ध्यान दे रही हैं।

आयशा सिंह ने कैप्शन में लिखी ऐसी बात
आयशा सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- याद है जब मम्मी पापा कहते थे, ज्यादा मत हंसो अभी रो दोगे..तो पहली तीन फोटोज खूब हंसी और मस्ती की हैं और आखिरी में ये चेहरा, जो अभी रिकवरी मोड में है। मैं खुद से थोड़ा अधिक प्यार कर रही हूं।

फैंस को हुई आयशा सिंह की चिंता
आयशा सिंह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते हीं उनके फैंस को चिंता हो गई है। आथी ही लोग आयशा के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। लोग आयशा के पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है- आखिरकार आपकी बात सुनकर अच्छा लगा और मुझे अच्छा नहीं लग रहा है कि आप ठीक नहीं हैं। आपके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करूंगा और मुझे यकीन है कि कुछ ही समय में ठीक हो जाएंगी। हालांकि आयशा ने अभी तक लोगों को ये नहीं बताया है कि कैसे उनकी ये हालत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+