चार दिनों से लापता टीवी एक्टर अभिनव चौधरी के पिता हरियाणा में मिले, इस बीमारी से हैं पीड़ित
चार दिन पहले अचानक गायब हुए टीवी एक्टर अभिनव चौधरी के पिता मिल गए हैं। अभिनव चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी।
मुंबई, 18 दिसंबर। चार दिन पहले अचानक गायब हुए टीवी एक्टर अभिनव चौधरी के पिता मिल गए हैं। अभिनव चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस बात की जानकारी दी। 58 वर्षीय पारसनाथ चौधरी 14 दिसंबर की शाम को बिहार के बेगूसराय से अचानक गायब हो गए। चार दिन की छानबीन के बाद अभिनव आखिरकार अपने पिता को खोजने में सफल रहे। दरअसल अभिनव को हरियाणा स्थित एक गुरुद्वारा ने बताया कि उनके पिता यहां हैं।

फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्न, मीडिया और दोस्तों को दिया धन्यवाद
सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। अपने पिता के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए अभिनव ने लिखा- जब मुझे अपने पापा के हरियाणा में होने की खबर मिली तो मैंने उनसे वीडियो कॉल पर बात की। मुझे हरियाणा के एक गुरुद्वारे से फोन आया, जिसके बाद मैंने उनसे वीडियो कॉल की। भगवान का शुक्र है कि वे सुरक्षित हैं, हम उन्हें जल्द से जल्द घर वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी मदद करने के लिए मैं सभी मीडिया वालों, सभी दोस्तों और फरीदाबाद के डिप्टी कमिश्नर का धन्यवाद देना चाहता हूं।

अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे अभिनव के पिता
खबरों की मानें तो अभिनव के पिता 14 दिसंबर को लापता हो गए थे। अभिनव ने बताया कि उनके पिता अवसाद और चिंता से जूझ रहे थे और पिछले 10 दिनों से ठीक से सोए भी नहीं थे। पिता के लापता होने के बाद अभिनव ने अपने दोस्तों और अन्य लोगों से उसके पिता को खोजने में मदद की अपील की थी।
Recommended Video

आखिरी बार पापनाशिनी गंगा में नजर आए थे अभिनव
पापनाशिनी गंगा जैसे धारावाहिकों में नजर आए अभिनव ने कहा कि वह अब अपने पिता को लाने के लिए हरियाणा जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि वह सुरक्षित है, और हम वहां पहुंचने और उन्हें जल्द ही घर लाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपने दोस्तों और फरीदाबाद के डीसी को भी उनके पिता को खोजने में मदद करने के लिए धन्यवाद दिया।












Click it and Unblock the Notifications