लापता हुए TV स्टार अभिनव चौधरी के पिता, डिप्रेशन से हैं पीड़ित, एक्टर ने फैंस से की ये गुजारिश

नई दिल्ली, 17 दिसंबर। टेलीविजन के मशहूर एक्टर अभिनव चौधरी के पिता लापता हो गए हैं, वह बीते कुछ महीनों से डिप्रेशन के शिकार हैं। इस खबर से अभिनव चौधरी के फैंस को बड़ा झटका लगा है, वहीं एक्टर ने अपने पिता की तलाश में स्थानीय पुलिस की मदद ली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभिनव चौधरी अपने 58 वर्षीय पिता पारसनाथ चौधरी के बेगूसराय से चार दिन पहले लापता होने के बाद से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता 14 दिसंबर, शाम लगभग 7 बजे से लापता हैं और अब तक उनकी कोई खबर नहीं मिली है।

लापता हुए एक्टर अभिनव चौधरी के पिता

लापता हुए एक्टर अभिनव चौधरी के पिता

टीवी एक्टर अभिनव चौधरी ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा, 'मेरे भाई, मां और चाचा ने शाम 7.40 बजे से उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह बछवाड़ा जंक्शन रेलवे स्टेशन में उनकी साइकिल मिली। अभी तक हम यह मान रहे हैं कि उन्होंने वहां से ट्रेन पकड़ी है। उनके पास न तो उसका फोन था और न ही कोई पैसा।' उन्होंने आगे कहा, 'रेलवे अधिकारियों से पता करने पर हमें पता चला कि पिता के पहुंचने के बात से स्टेशन से दो ट्रेन गुजरीं थीं।'

आखिरी बार इन कपड़ों में देखे गए

आखिरी बार इन कपड़ों में देखे गए

अभिनव चौधरी ने बताया कि स्टेशन से छूटने वाली एक ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हुई थी और दूसरी दिल्ली की थी। एक्टर ने लोगों से पिता की पहचान बताते हुए कहा कि उन्होंने फुल बाजू का स्वेटर, ग्रे शॉल, ग्रे बीनी कैप और काली चप्पल पहनी हुई है। अभिनव ने खुलासा करते हुए कहा कि उनके पित डिप्रेशन से पीड़ित हैं, हाल ही में उन्हें इस बात की जानकारी मिली है। एक्टर ने कहा कि उनके पिता ठीक से चल नहीं पाते थे और पिछले 10 दिनों से ठीक से सो नहीं रहे थे।

'वो लोगों से बात नहीं करते थे'

'वो लोगों से बात नहीं करते थे'

अभिनव ने कहा, 'जब हमने एक डॉक्टर से उनका चेकअप कराया तो हमें बताया कि वह चिंता और अवसाद से गुजर रहे है। वह किसी से बात नहीं कर रहे थे, वह अपने पास एक नोट रखता था जिसमें लिखा रहता था कि लोग उनसे बात न करें। मैंने 13 दिसंबर को उनसे बात की, पूछा कि क्या हमें किसी अन्य डॉक्टरों के पास जाना चाहिए या वह किसी दूसरे शहर जाना चाहते हैं? लेकिन मेरे पिता ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, बस नींद नहीं आ रही है। वह बहुत बोलते थे।'

दिल्ली में हो सकते हैं एक्टर के पिता

दिल्ली में हो सकते हैं एक्टर के पिता

अभिनव का कहना है कि उनके पिता दिल्ली में हो सकते हैं। एक्टर ने कहा, 'हम अभी तक उनके ठिकाने के बारे में निश्चित नहीं हैं, संभावना है कि वह लखनऊ या दिल्ली में हैं। लेकिन कुछ लोगों ने हमें बताया है कि वह दिल्ली के पांडव नगर में हैं। मेरे दोस्तों ने पहले से ही उनकी तलाश शुरू कर दी है और मैं भी दिल्ली आ रहा हूं। मेरे परिवार ने बेगूसराय में शिकायत दर्ज कराई है, और मैंने लखनऊ और दिल्ली में अपने दोस्तों से भी ऐसा करने के लिए कहा है।'

यह भी पढ़ें: 10 दिन से लापता भैंस पर 2 लोगों का दावा, भैंस ने फिल्मी स्टाइल में खुद ही सुलझा दिया पूरा केस, जानिए कैसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+