एक्ट्रेस Tunisha Sharma की मौत, मेकअप रूम में फांसी, मर्डर के पहलू पर भी जांच कर रही पुलिस

महाराष्ट्र में टीवी एक्ट्रेस Tunisha Sharma ने सुसाइड कर लिया। वालीव पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मर्डर और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच की जाएगी।

Tunisha Sharma

Tunisha Sharma टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने एक सीरियल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराष्ट्र की वालीव पुलिस ने बताया कि तुनिषा शर्मा को फंदे से लटका पाया गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया।

मर्डर और सुसाइड दोनों पहलुओं पर जांच

पुलिस ने कहा है कि टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मौत मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच करेगी। वालीव पुलिस ने कहा, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सुसाइड के समय के आस-पास शूटिंग के सेट पर मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है।

Tunisha Sharma

तुनिषा कई लोकप्रिय टीवी शो में दिखी हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक 20 साल की टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा कई लोकप्रिय टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। वीर पुत्र- महाराणा प्रताप, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इंटरनेट वाला लव जैसे टीवी शो में दिखीं Tunisha Sharma अलीबाबा में काम कर चुकी हैं। शहजादी मरियम की भूमिका निभा रहीं तुनिषा टीवी शो के साथ कई फिल्मों में भी दिखी हैं।

बिग बैनर फिल्मों में भी एक्टिंग

दबंग 3, कहानी 2 जैसी फिल्मों में दिखीं Tunisha Sharma निधन के कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, जो अपने जुनून से प्रेरित होते हैं वह रुकते नहीं हैं।

आत्महत्या की रिपोर्ट पर निराश हुए फैंस

पहले आत्महत्या की कोशिश की रिपोर्ट्स के बाद तुनिषा के चाहने वाले लोगों ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की। तुनिशा सोशल लाइफ में काफी सक्रिय मानी जाती हैं। फिल्मों में कैटरीना कैफ की फिल्म फितूर से लोकप्रिय हुईं Tunisha Sharma ने फिरदौस की भूमिका में दिखी थीं।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+