'अम्मा! नहीं पता मुझे क्या हो रहा है...' तुनिषा और शीजान की मां की आखिरी बातचीत हुई लीक, बहनों ने बोली ये बात
बेटे शीजान पर लगे आरोपों के बीच एक्टर की मां ने तुनिषा और अपनी आखिरी बातचीत का ऑडियो लीक किया है। इसमें तुनिषा उन्हें अम्मा कहकर बुला रही है।

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से उनके ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान सुर्खियों में बने हुए हैं। पुलिस ने शीजान को हिरासत में लिया है। शीजान खान की मुसीबतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों शीजान के वकील ने उनकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की थी। वकील ने कहा था कि शीजान हिरासत में रहकर कोई गलत कदम उठा सकते हैं इसलिए मीडिया ट्रायल रोका जाना चाहिए। उनकी छवि को खराब किया जा रहा है। शीजान के वकील के बाद अब शीजान की मां ने इस मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। शीजान की मां ने मामले में बेहद अहम खुलासा करते हुए अपनी और तुनिषा की आखिरी बातचीत का ऑडियो लीक किया है।

पुलिस हिरासत में शीजान खान
तुनिषा की मौत के बाद एक्ट्रेस के घरवालों ने ब्वॉयफ्रेंड शीजान पर कई तरह के आरोप लगाए। तुनिषा की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शीजान को हिरासत में लिया और फिर उससे पूछताछ की। तुनिषा की मां ने ये भी कहा कि तुनिषा पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा था। वो हिजाब पहनने लगी थी और दरगाह भी जाती थी।

आखिरी बातचीत का ऑडियो लीक
इसके साथ ही शीजान का भी कहीं और अफेयर चल रहा था। इस बारे में जब तुनिषा को पता चला तो उसने शीजान से बात की। लेकिन शीजान ने उसपर हाथ उठाया। अब इस पूरे मसले के बाद शीजान की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तुनिषा के साथ हुई आखिरी बातचीत का खुलासा किया है।

'आप मेरे लिए मायने रखते हो'
शीजान की मां ने जो वॉइस नोट लीक किया, उसमें तुनिषा को कहते हुए सुना जा सकता है कि आप मेंरे लिए बहुत मायने रखते हो अम्मा, बहुत ज्यादा। आप जानते भी नहीं हो इसलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है। इसलिए मेरे जहन में जो भी होगा मैं बताऊंगी लेकिन पता नहीं मुझे खुद नहीं पता मुझे क्या हो रहा है।

क्या बोलीं शीजान की बहनें
'कोईमोई' के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में शीजान खान की बहनें फलक नाज और शफक ने बताया कि तुनिषा डिप्रेशन का शिकार थीं और मानसिक परेशानी से भी जूझ रही थीं। लेकिन उसके परिवार वाले सिर्फ शीजान और उसके परिवार पर आरोप मढ़ने में लगे हुए हैं।

बहनों को आपी और मां को बुलाती थी अम्मा
फलक ने आगे कहा कि तुनिषा की जिंदगी में उसके घरवाले भी बराबर शामिल थे। उन्होंने ये भी कहा कि तुनिषा उन्हें आपी और शीजान की मां को अम्मा कहकर बुलाती थी। इन सब बातों से तुनिषा के हम से संबंध साफ दिखते हैं। फलक ने आगे कहा कि हमें फक्र है कि हमने पांच महीने उसे खुशी दी है। काफ हम बहुत पहले मिले होते तो जितने साल वो बच्ची जी है, उसको शायद और खुशी दे सकते। और ये बात मैं सीना ठोक के कहती हूं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications