‘उर्दू बोलने लगी थी वो, हिजाब भी...', लव जिहाद के दावों के बीच तुनिषा शर्मा की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

तुनिषा शर्मा की मां शीजान को सख्त सज़ा दिलाने की माँग की है। साथ ही उन्होंने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Tunisha Sharma Mother: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत ने पूरी टीवी इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है। 20 साल की उम्र में अभिनेत्री ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। उनका शव टीवी शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मेकअप रूम में लटका हुआ पाया गया था। जिसके बाद उनके पूर्व प्रेमी और सह-कलाकार शीजान खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया। मां ने एक्टर पर आरोप लगाया था कि तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है।

तुनिषा शर्मा की मां का बड़ा खुलासा

तुनिषा शर्मा की मां का बड़ा खुलासा

तुनिषा शर्मा की मौत के बाद शीज़ान को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जांच के बीच कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। तुनिषा की मां और उनके परिजनों ने शीजान खान के खिलाफ सनसनीखेज दावा किया है और मांग की है कि पुलिस इस मामले की हत्या के रूप में जांच करे। इस बीच तुनिशा की माँ ने बताया कि रिलेशनशिप के दौरान कैसे उनकी बेटी उर्दू बोलने लगी थी और अपने परिवार से दूर हो रही थी।

शीजान के परिवार वालों ने सिखाई उर्दू

शीजान के परिवार वालों ने सिखाई उर्दू

इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में तुनिषा की मां ने बताया कि, ब्रेकअप के बाद उन्होंने शीजान से बात की थी। वनिता शर्मा ने दावा किया कि जब उनकी बेटी उन्हें डेट कर रही थी तो उनका व्यवहार कैसे बदल गया, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके परिवार ने तुनिषा को उर्दू सिखाई। उसने कहा कि तुनिषा इस दौरान उनसे दूर होने लगी थी।

शीजान ने किया बेटी का इस्तेमाल

शीजान ने किया बेटी का इस्तेमाल

वनिता शर्मा ने कहा कि, "मेरा एक ही बेटी थी, मैंने उसे भी खो दिया है, मैं इस लड़के को बाहर नहीं निकलने दूंगी। उसने महीनों तक मेरी बेटी का इस्तेमाल किया है। मैंने उससे कहा कि बोलो और हमें बताओ कि क्या तुम किसी और के साथ रिश्ते में हो? मेरी बेटी से बात करो लेकिन वह बस मुझसे कहा 'सॉरी आंटी, मैं आपकी मदद नहीं कर सकता'।

 'मेरी बेटी मुझसे दूर होने लगी थी'

'मेरी बेटी मुझसे दूर होने लगी थी'

मां वनिता शर्मा ने आगे कहा कि, 'शीजान खान ने तुनिषा को अपनी जिंदगी और अपने परिवार में इतना शामिल कर लिया कि मेरी बेटी मुझसे दूर होने लगी थी। उनसे जब भी मैं रिश्ते के बारे में बात करती थी तो वह इस पर कभी ज्यादा कुछ नहीं बोलती थी। शीजान को मेरी बेटी को धोखा नहीं देना चाहिए था। अगर वह किसी के साथ रिश्ते में था, तो उसे बताना चाहिए था।'

शीजान के परिवार के करीब थी तुनिषा

शीजान के परिवार के करीब थी तुनिषा

आपको बता दें कि, तुनिषा शर्मा के परिवार वालों ने पहले भी लव जिहाद के मामले में बयान दिया था। पिछले दिनों एक्ट्रेस के अंकल ने कहा था कि शीजान से दोस्ती के बाद तुनिशा हिजाब पहनने लगी थी। आपको बता दें कि, तुनिषा शर्मा शीजान के परिवार वालों के काफी करीब थीं। वह अक्सर एक्टर की बहन फलक नाज के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+