TJMM Box Office:: रणबीर और श्रद्धा की मूवी की कमाई का ग्राफ हुआ डाउन, क्या वीकेंड पर कमाल कर पाएगी फिल्म?

रणबीर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की कमाई का ग्राफ बीतते दिन के साथ डाउन होता जा रहा है। पहले दिन 15 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाए।

Tu Jhuthi Main Makkar

Tu Jhuthi Main Makkar BO Collection: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' होली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15.7 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म आगे भी शानदार कारोबार कर सकती है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई काफी निराशाजनक रही। जी हां! पहले दिन 15 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई करने के बाद दूसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की। ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म की कमाई के ग्राफ के कुछ आकंड़े भी दर्शकों के साथ शेयर किए हैं।

तरण आदर्श के मुताबिक, 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म ने दूसरे दिन कम से कम 34.27 प्रतिशत की गिरावट देखी। ऐसे में अब वीकेंड में फिल्म की कमाई को लेकर कुछ उम्मीद जताई जा रही है। रिलीज होने के दूसरे दिन फिल्म को लेकर पहले दिन से ज्यादा कमाई की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ की ही कमाई की।

हालांकि, इसे होली का आफ्टर इफेक्ट कहना भी गलत नहीं होगा। एक दिन बाद यानी शुक्रवार को भी फिल्म का ग्राफ डाउन होना कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी। इसके साथ ही वीकेंड पर फिल्म के कमाई के ग्राफ में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 23 करोड़ हो चुका है।

अब देखना ये होगा कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिकी रह पाएगी भी या नहीं। हालांकि, वीकेंड के बाद या फिर वीकेंड के समय भी फिल्म की कमाई बढ़ने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर वीकेंड में फिल्म की कमाई दोगुनी नहीं होती, तो इसका भविष्य डूबने के चांसेज बढ़ जाएंगे।

बीते दिनों रिलीज हुई सेल्फी और शहजादा पठान के आगे कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थीं। लेकिन अब तू झूठी मैं मक्कार के आगे थक चुकी पठान के सामने टिकने का अच्छा मौका है। फिल्म लव रंजन के डायरेक्शन में बनी है औऱ वे पहले ही प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्मों की वजह से अच्छा खासा नाम कमा चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म में पहली बार रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर साथ में काम कर रहे हैँ। ऐसे में इसे लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

बतात चलें कि इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी और बोनी कपूर भी हैं। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की लव स्टोरी और ब्रेकअप की कहानी दिखाई गई है। ये नए जमाने का प्यार है, जो नए जमाने की जनरेशन के हिसाब से ही पर्दे पर दिखाया भी गया है। अब देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती है या फिर नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+