Tripti Dimri Net Worth: 'नेशनल क्रश' तृप्ति डिमरी के पास है इतने करोड़ की संपत्ति, जानें कहां से आता है पैसा
Tripti Dimri Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इस समय खबरों में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है। ऐसे में अब बड़े पर्दे पर साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी रोमांस करती नजर आएंगी।
'एनिमल' के बाद बढ़ गई तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी
आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी इस वक्त बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे फेमस और उभरते सितारों में से एक हैं। वह उत्तराखंड के गढ़वाल इलाके से ताल्लुक रखती हैं। फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने के बाद से नकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

इंडस्ट्री में बढ़ी तृप्ति डिमरी की पॉपुलैरिटी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'एनिमल' में 30 मिनट के रोल के लिए मेकर्स ने तृप्ति डिमरी को 40 लाख रुपए दिए थ। इस फिल्म के बाद से अचानक ही इंडस्ट्री में तृप्ति डिमरी की डिमांड बढ़ गई। उन्हें एक के बाद एक कई फिल्में ऑफर होने लगीं।
एक फिल्म के लिए एक्ट्रेस मांग रहीं इतनी फीस
फिलहाल खबर है कि तृप्ति डिमरी ने संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को रिप्लस कर अपनी जगह बना ली है। इसी के साथ ये भी खबर है कि तृप्ति डिमरी ने अब अपनी फीस भी बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि तृप्ति डिमरी अब एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही हैं।
साल 2017 में तृप्ति डिमरी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी
1994 में जन्मी तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मॉम' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था। इसके बाद वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'लैला मजनू' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई थीं। उन्होंने 'काला' और 'बुलबुल' जौसी फिल्मों में भी दमदार अभिनय किया है। वहीं रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज के बाद तृप्ति डिमरी 'भारत की नेशनल क्रश' भी बन गई थीं।
पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं तृप्ति
आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी पढ़ाई में भी काफी अच्छी रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा फिरोजाबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। इसके अलावा उन्होंने पुणे में फिल्म और टेलीविजन संस्थान (FTII) से अपना अभिनय प्रशिक्षण भी पूरा किया है।
तृप्ति डिमरी की कुल संपत्ति
आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी ने बहुत ही कम समय में कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। वह आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। जूम टीवी की खबर के अनुसार तृप्ति डिमरी की कुल संपत्ति 35 करोड़ रुपये के आसपास है।
ब्रांड एंडर्समेंट से होती है मोटी कमाई
फिल्मों में एक्टिंग के साथ साथ तृप्ति डिमरी ब्रांड एंडर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। वह एक विज्ञापन के लिए कई लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। इसके अलावा तृप्ति डिमरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट या रील के लिए 2 लाख रुपए तक वसूलती हैं।
तृप्ति डिमरी का आलीशान घर
तृप्ति डिमरी ने कई प्रॉपर्टीज में भी इंवेस्ट कर रखा है। फिलहाल तृप्ति डिमरी मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक आलीशान बंगले में रहती हैं। इस बंगले की कीमत 14 करोड़ रुपए है। तृप्ति डिमरी को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके पास एक पोर्श कैयेन एसयूवी है, जिसे उन्होंने अपने पसंदीदा ऑलिव ग्रीन कलर में खरीदा है। इसके साथ ही उनके पास एक रेनॉल्ट डस्टर कार भी मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications