टोनी कक्कड़ को कहा- आपका गाना सुनने से अच्छा तो जहर खा लूं, सिंगर का जवाब सुनने लायक
टोनी कक्कड़ को कहा- आपका गाना सुनने से अच्छा तो जहर खा लूं, सिंगर का जवाब सुन लोग बोले- वाह बेटे, मौज कर दीटोनी कक्कड़ को कहा- आपका गाना सुनने से अच्छा तो जहर खा लूं, सिंगर का जवाब सुन लोग बोले- वाह बेटे, मौज कर दी
मुंबई, 11 सितंबर: सिंगर टोनी कक्कड़ का नया गाना 'कांटा लगा' हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे टोनी ने अपनी बहन नेहा कक्कड़ और योयो हनी सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है, कई लोगों को गाना पसंद आया है तो बहुत सारे लोग इसे नापसंद भी कर रहे हैं। टोनी कक्कड़ के गाने को लेकर ट्विटर पर एक शख्स ने ये तक कह दिया कि आपके गाने सुनने से अच्छा तो मर जाना है। इस पर टोनी ने जो जवाब दिया वो काफी ज्यादा चर्चा में है।

क्या कहा टोनी ने
टोनी कक्कड़ ने शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा-मैंने सिर्फ डांस सॉन्ग ही नहीं किए हैं। मैंने जितने डांस सॉन्ग गाए हैं, उतने ही लव सॉन्ग भी करता हूं। ये अलग बात है कि आप सभी केवल डांस सॉन्ग की ही बात करते हैं। हालांकि मैं इसके लिए भी आपका धन्यवाद करता हूं। आप जानते हैं कि मैं क्या कह रहा हूं।

टोनी को किया ट्रोल तो दिया ये जवाब
टोनी के इस ट्वीट पर आदर्श दुबे नाम के यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सर, आपके गाने सुनने से अच्छा तो मैं जहर खाकर मर जाऊं। यूजर के इस कमेंट को रिट्वीट करते हुए टोनी ने लिखा- आप मरो मत, कभी भी मत सुनो.. आपकी लाइफ बहुत ज्यादा कीमती है। 100 टोनी कक्कड़ आएंगे-जाएंगे। मैं दुआ करूंगा आपको मेरी भी उम्र लग जाए। टोनी के इस कमेंट को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर लिखा है कि आपके इस जवाब ने तो मौज कर दी है।

अपनी एक पहचान बना चुके हैं टोनी कक्कड़
टोनी कक्कड़ को गायक के तौर पर करीब दस साल का वक्त फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में हो गया है। इससे पहले वो जगरातों में भी गा चुके हैं। टोनी परिवार के अकेले गायक नहीं हैं, उनकी दो बहनें सोनू कक्कड़ और नेहा कक्कड़ भी गायक हैं। नेहा कक्कड़ तो बॉलीवुड की काफी सफल सिंगरों में से एक हैं। वहीं टोनी ने भी बीते कुछ सालों में अच्छा नाम कमाया है।












Click it and Unblock the Notifications