दिग्गज तेलुगु अभिनेता बलैया का निधन, 300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

हैदराबाद, 09 अप्रैल: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने नाम और दिग्गज एक्टर एम बालैया (Mannava Balayya) का शनिवार (9 अप्रैल) को निधन हो गया। दिग्गज तेलुगु अभिनेता एम बालैया (M Balayya) ने सुबह 94 वर्ष की आयु में अपने हैदराबाद स्थित आवास पर आखिरी सांस ली। एक्टर बालैया ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जरिए एक खास पहचनाई बनाई थी। पिछले कई दशकों से उनकी तरफ से निभाए गए किरदार काफी लोकप्रिय हुए।

 telugu actor M Balayya

साल 1958 में की एक्टिंग की शुरुआत

वृद्धावस्था से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से उनका निधन हो गया। दिग्गज एक्टर के निधन के बाद साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अमरावती के चावुपाडु में जन्मे बलैया ने चेन्नई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और थिएटर में एक छोटे से कार्यकाल के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1958 तेलुगु फिल्म 'एथुकु पाई एथु' (Ethuku Pai Ethu) से की, जिसका डायरेक्शन तापी चाणक्य ने किया था। दिग्गज अभिनेता बालैया न सिर्फ एक्टर बल्कि वे तेलुगू सिनेमा के प्रोड्यूसर, स्टोरी राइटर और डायरेक्टर भी थे।

तेलुगू सिनेमा में प्रोड्यूसर, स्टोरी राइटर और डायरेक्टर भी रहे

एक अभिनेता के रूप में पार्वती कल्याणम, इरुगु पोरुगु, बोबिली युधम, मांची मानुषी, पलनती युधम, भक्त कन्नप्पा और मल्लेश्वरी जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए लोकप्रिय थे। वहीं निर्माता के रूप में उन्होंने चेलेली कपूरम, नेरामु शिक्षा और ओरिकी इचिना माता जैसी फिल्मों को बनाया। उन्होंने तीन फिल्मों का निर्देशन भी किया था, जिनका नाम निजाम चेबिटे नेरामा, पसुपु ताडु और पुलिस अल्लुडु था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+