'मुझे लगा था कि अलग होने की वजह से मैं मर जाऊंगी', नागा को याद कर बोलीं सामंथा

हैदरबाद, 07 दिसंबर: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में अपने पति नागा चैतन्य से तलाक को लेकर सुर्थियों में थी। इस फिल्मी जोड़ी ने अपने चार साल पुराने रिश्ते को हाल ही में तोड़ने का ऐलान किया था। इसी साल अक्टूबर में सामंथा ने नागा चैतन्या से अलग होने का ऐलान किया था। तलाक के चलते एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रही थीं। वहीं अब उनका तलाक के बाद एक बार फिर बयान सामने आया है। एक्ट्रेस ने नागा चैतन्य से अलग होने के बारे में कई खुलासे किए है।

'मुझे लगा उससे अलग होने से मैं टूटकर मर जाऊंगी'

'मुझे लगा उससे अलग होने से मैं टूटकर मर जाऊंगी'

सामंथा और नागा अब अलग हो चुके हैं। शादी के चार साल बाद दोनों ने अपना रिश्ते को खत्म कर लिया। यहां तक की एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम से एक्टर के साथ की अपनी फोटो भी डिलीट कर दी है। दोनों ही स्टार्स ने इसी साल अक्टूबर में एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिए अपने फैंस को इस तलाक के बारे में जानकारी दी थी। वहीं अब सामंथा रुथ प्रभु ने नागा चैतन्य से अलग होने के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआत में उनको लगा था कि वह इस फैसले के बाद पूरी तरह से टूट जाएंगी। समांथा रुथ प्रभु ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है, 'मुझे लगा उससे अलग होने से मैं टूटकर मर जाऊंगी।'

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

फिल्मफेयर के साथ अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'यह ठीक है अगर आपका दिन खराब हो रहा है, इसे बुलंद करें, इसे समझें, जैसे ही आप स्वीकार करते हैं कि आप कुछ कर रहे हैं, आधा काम हो गया है। ऐसा तब होता है जब हम इसे स्वीकार करना नहीं चाहते हैं और हम इससे लड़ रहे हैं। यह एक कभी न खत्म होने वाली लड़ाई है। लेकिन जब आप स्वीकार करते हैं कि यह मेरा मुद्दा है, तो अब क्या? मुझे अभी भी अपना जीवन जीना है। मुझे पता है कि मैं अभी भी जी रही हूं, अपनी लाइफ को और उन सभी मुद्दों के साथ जिनको अब भी मुझे अपने निजी जीवन में सामना करना पड़ा।'

'आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं'

'आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं'

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे आश्चर्य हुआ कि मैं कितनी मजबूत थी। मुझे लगा कि मैं बहुत कमजोर इंसान हूं। मैंने सोचा था कि अपने अलगाव के साथ, मैं टूट जाऊंगी और मर जाऊंगी। मैं यह देखकर हैरान रह गई कि मैं कितनी मजबूत हूं। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतनी मजबूत बन सकती हूं। आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं, क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानता था कि मैं ऐसी थी।

2 अक्टूबर को जारी किया था स्टेटमेंट

2 अक्टूबर को जारी किया था स्टेटमेंट

सामंथा और चैतन्य ने 2 अक्टूबर को अपनी लगभग चार साल लंबी शादी को खत्म कर दिया था। इस बीच उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा था कि हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते की जड़े थीं, जिसका हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा। हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से इस कठिन समय के दौरान हमारा समर्थन करने का अनुरोध करते हैं। और हमें वह गोपनीयता दें, जो हमें आगे बढ़ने के लिए जरूरी है, आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।

Recommended Video

    Jai Bhim Controversy: Hindi बोलने के लिए Prakash Raj ने एक शख्स को जड़ा थप्पड़ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+