10 बैंक अकाउंट से 'सोढ़ी' ने निकाले पैसे, क्रेडिट कार्ड का किया इस्तेमाल, गुरुचरण सिंह मामले में आया नया मोड़
Gurucharan Singh Missing Case: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह लगभग दो हफ्ते से लापता हैं। 22 अप्रैल से एक्टर लापता हैं और उनका परिवार काफी परेशान है। दिल्ली पुलिस लगातार एक्टर की जांच में जुटी है। इस बीच एक्टर से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है।
दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि गुरुचरण सिंह कई बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहे थे। एक या दो नहीं बल्कि 10 अकाउंट से उनका वह लगातार पैसे ट्रांसफर कर रहे थे। इतना ही पुलिस ने ये भी दावा किया है कि गुरुचरण सिंह खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद वह अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते थे।

बताया जा रहा है कि वह कैश खत्म हो जाने पर एक क्रेडिट कार्ड से दूसरे का बिल भरते थे। आखिरी बार उन्होंने 14000 रुपये एटीएम से निकलवाए थे। हालांकि एक्टर के परिवार का कहना है कि वह किसी आर्थिक तंगी से नहीं गुजर रहे थे। बल्कि वह अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे। हालांकि अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई बड़ा सबूत हाथ नहीं लगा है।
बता दें कि, गुरुचरण सिंह इस साल अप्रैल के महीने में मुंबई से अपने घर दिल्ली आए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पिता का जन्मदिन मनाया और उसके अगले ही दिन यानी 22 अप्रैल को एक्टर लापता हो गए। उनकी मुंबई की फ्लाइट बुक थी लेकिन बाद में पता चला कि वह फ्लाइट में बैठे ही नहीं थे।
जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण सिंह को रिसीव करने के लिए उनकी दोस्त मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची थी लेकिन एक्टर दिल्ली से रवाना ही नहीं हुए। इसके बाद उनके परिवार वालों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। फिलहाल उन्हें गायब हुए 2 हफ्ते से ज्यादा दिन बीत चुके हैं लेकिन बावजूद इसके एक्टर को लेकर कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications