'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की इस एक्ट्रेस को नहीं मिला काम, टीवी से हुईं गायब, अब ऐसे कमा रही हैं करोड़ों

TMKOC Simple kaul Become Businesswomen: टीवी का फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' किसी न किसी वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। कुछ समय पहले तक शो के कई कलाकारों को प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से कई तरह की शिकायते थीं। प्रोड्यूसर पर पैसे न देने से लेकर यौन शोषण तक के आरोप लगाए गए थे।

सिंपल कौल ने एक्टिंग को कहा अलविदा
ये शो लंबे समय से टीवी पर प्रसारित हो रहा है। प्रोड्यूसर से मतभेद के चलते कई पुराने कलाकार इस शो को छोड़ भी चुके हैं। इसी शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सिंपल कौल ने शो तो छोड़ा ही, साथ ही एक्टिंग को भी अलविदा कह दिया है। टीवी पर कोई दूसरा काम न मिलने के बाद उन्होंने बिजनेस की तरफ अपना रुख किया था और आज वह करोड़ों की मालकिन बन गई हैं।

Simple kaul

टीवी पर नहीं मिला काम तो शुरू किया बिजनेस
सिंपल कौल को टीवी के मशहूर सीरियल शरारत से पॉपुलैरिटी मिली थी। सिंपल कौल ने शरारत के बाद कई और सीरियल्स में काम किया है। इस लिस्ट में 'कुसुम', 'कुटुम्ब', 'ये मेरी लाइफ है' , 'खिचड़ी', और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' जैसे शोज शामिल हैं। लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल छोड़ने के बाद वह टीवी पर नजर नहीं आईं।

सिंपल कौल रेस्तरां का बिजनेस संभाल रही हैं
सिंपल कौल को टीवी पर पहचान तो मिली लेकिन बाद में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। ऐसे में वह टीवी से दूर होती चली गईं। लेकिन टीवी से दूर होने के बाद एक्ट्रेस एक बिजनेसवुमेन बन गई हैं। अपने बिजनेस के जरिए वह करोड़पति बन गई हैं। खबर है कि वह टीवी एक्ट्रेस अदिति मलिक के साथ मिलकर मुंबई में कई रेस्तरां चला रही हैं।

'मैं बॉलीवुड और ओटीटी पर काम करना चाहती हूं'
बिजनेसवुमेन बनने की बात का खुलासा खुद सिंपल कौल ने एक इंटरव्यू में किया है। सिंपल ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि वह आजकल अपने कारोबार में बिजी हैं। सिंपल ने इंटरव्यू में कहा- मैंने टीवी पर बहुत काम किया है लेकिन मुझे अच्छे प्रोजेक्ट की तलाश है। मैं बॉलीवुड और ओटीटी पर भी काम करना चाहती हूं।

'बिजनेस ने मुझे करोड़पति बनाया है'
सिंपल कौल ने आगे कहा- मैंने पूरी तरह से एक्टिंग नहीं छोड़ी है बस अपनी जिंदगी चलाने के लिए रेस्तरां का बिजनेस शुरू किया है। मेरे कई रेस्तरां हैं। एक्टिंग तो मेरा प्रोफेशन है लेकिन मैं इसके साथ ही बिजनेस भी संभाल रही हूं, ताकि पैसों की कमी न हो। फिलहाल मेरा फोकस बिजनेस पर है लेकिन आगे अगर कोई अच्छा रोल मिलेगा तो मैं जरूर करूंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+