टीना दत्ता का ओपन जैकेट में फोटोशूट, टीवी की 'संस्कारी बहू' बोल्ड अवतार हुआ वायरल
टीना दत्ता का ओपन जैकेट में फोटोशूट, टीवी की 'संस्कारी बहू' बोल्ड अवतार हुआ वायरल
मुंबई 23, अक्टूबर: टीवी सीरियल 'उतरन' की 'इच्छा' यानी टीना दत्ता सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। टीवी पर अपने 'संस्कारी किरदार' के लिए पहचान बनाने वाली टीना ने काफी बोल्ड अंदाज में फोटोशूट कराया है। इसकी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें टीना ओपन जैकेट में दिख रही हैं। उन्होंने एक जैकेट पहनी है, जिसके बटन खुले हैं और अंदर उन्होंने कुछ नहीं पहना है। उनकी ये तस्वीर वायरल हो गई है।

लॉन्ग जैकेट में टीना का फोटोशूट
टीना ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उसमें उन्होंने ग्रे कलर का लॉन्ग चेक जैकेट पहना है जिसके बटन खुले हैं। उन्होंने जैकेट के अंदर कुछ नहीं पहना हुआ है। ब्लैक शॉर्ट के साथ टीना हाई हील्स में दिख रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए टीना ने लिखा है, सेक्सी होना एटीट्यूड में होता है ना कि आप जो कपड़े पहनते हैं उनमें। एटीट्यूड आपकी विनम्रता तय करती है ना कि आपके पहने हुए कपड़े।

तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
टीना की इस तस्वीर ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस तस्वीर पर सोशल यूजर्स लगातार कमेंट आ रहे हैं। टीना के फैंस उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ने उनको ट्रोल करने की कोशिश भी की है। टीना की इस तस्वीर पर लाखों लाइक आ चुके हैं।

टॉपलेस तस्वीरों के लिए पहले भी चर्चा में रहीं
टीना दत्ता सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं। कुछ समय पहले अपनी टॉपलेस तस्वीरों के चलते वो काफी ज्यादा ट्रेंड में रही थीं। टीना ने अपनी टॉपलैस तस्वीरें शेयर की थीं, जिस पर एक यूजर ने अश्लील टिप्पणी कर दी थी। इस पर टीना ने उसको इतना सुनाया था कि उसने माफी मांग ली थी।

इच्छा के रोल ने दिलाई पहचान
टीना दत्ता काफी समय से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। टीना कई सीरियलों में काम कर चुकी हैं। उनको घर-घर में शोहरत दिलाने का काम टीवी सीरियल 'उतरन' ने किया। जिसमें 'इच्छा' के उनके किरदार को खूब पसंद किया गया। इच्छा बंगाली फिल्म 'पिता माता संतान' में भी काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications