Koffee With Karan: रणवीर से जलते हैं टाइगर श्रॉफ, करण जौहर को बताई ये बड़ी वजह

करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अगले एपिसोड में अब टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आने वाले हैं जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। शो के दौरान टाइगर श्रॉफ ने खुलासा किया कि उन्हें रणवीर सिंह से जलन होती है।

मुंबई, 29 अगस्त: फिल्म निर्माता करण जौहर अपने चैट शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन में हर बार एंटरटेनमेंट का डो़ज लेकर आते हैं। इस बार भी करण जौहर फैंस के लिए कुछ खास लेकर आने वाले हैं। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर 'कॉफी विद करण 7' का नया प्रोमो रिलीज कर दिया। इस बार 9वें एपिसोड में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं।

रिलीज हुआ कॉफी विद करण का 9वें एपिसोड का प्रोमो

रिलीज हुआ कॉफी विद करण का 9वें एपिसोड का प्रोमो

कॉफी विद करण 7 के 9वें एपिसोड का प्रोमो काफी मजेदार है। बता दें कि, शो के दौरान करण जौहर टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन से उनकी पर्सनल लाइफ को खुलकर सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों सेलेब्स ने भी जमकर मस्ती की।

टाइगर श्रॉफ ने किया बड़ा खुलासा

शो के दौरान करण जौहर ने टाइगर से पूछा कि उन्हें रणवीर सिंह से क्यों जलन होती है? जिसका एक्टर ने एक मजेदार जवाब दिया। टाइगर श्रॉफ ने इसका तुरंत जवाब देते हुए कहा दीपिका पादुकोण। इस पर करण जौहर हंस पड़े तो टाइगर ने कहा कि 'वो बहुत टैलेंटिड और बहुत प्रिटी हैं'।

किस फिल्म के लिए रिजेक्ट हुईं कृति सेनन?

किस फिल्म के लिए रिजेक्ट हुईं कृति सेनन?

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि इस बार शो में कृति सेनन ने भी कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। शो के दौरान करण जौहर ने कृति सेनन के करियर को लेकर सवाल किया। उन्होंने एक्ट्रेस के पहले ऑडिशन के बारे में पूछा। कृति से पूछते हैं कि क्या 'हीरोपंती' में डेब्यू से पहले वो कई ऑडिशन में रिजेक्ट हुई हैं? इसके जवाब में कृति कहती हैं, 'आपको पता है मेरा पहला ऑडिशन क्या था?' कृति आगे बताती हैं, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर, पहली वाली के लिए'। कृति सेनन का ये जवाब सुनते ही करण जौहर का मुंह खुला रह गया। आपको बता दें कि, कृति सेनन ने फिल्म हीरोपंति से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

टाइगर श्रॉफ को कृति सेनन ने क्यों नहीं किया डेट?

टाइगर श्रॉफ को कृति सेनन ने क्यों नहीं किया डेट?

इसके अलावा कृति सेनन की लव स्टोरी को लेकर भी करण जौहर ने सवाल किया और उन्होंने एक्ट्रेस से पूछा कि, आपने टाइगर श्रॉफ को डेट क्यों नहीं किया? जिसका एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि, टाइगर बहुत ज्यादा फ्लिप होते हैं, इसलिए उन्होंने कभी एक्टर को डेट नहीं किया। अब एक्ट्रेस का ये जवाब शो में ही पता चलेगा कि उनका एक्शन किस तरफ था।

कृति सेनन को लेकर टाइगर श्रॉफ का खुलासा

कृति सेनन को लेकर टाइगर श्रॉफ का खुलासा

इसके बाद करण जौहर ने टाइगर श्रॉफ की तरफ रुख करते हुए पूछा कि, क्या कभी अजीब नहीं लगा कि कृति सेनन ने आपके तरफ कोई एडवांस नहीं लिया?' टाइगर ने मस्ती भरे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, उन्होंने पहले से ले लिया था।'

कितना मजेदार होने वाला है ये एपिसोड?

कितना मजेदार होने वाला है ये एपिसोड?

इससे पहले पिछले एपिसोड में फिल्म कबीर सिंह की जोड़ी शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी नजर आए। दोनों ने शो में अपनी लव लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प किस्से और फैंस को शो काफी पसंद भी आय़ा। अब देखना होगा कि 9वें एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+