Tiger Shroff ने पहली गर्लफ्रेंड का किया खुलासा, वरुण धवन को हुआ इस एक्ट्रेस पर शक, बोले-'तब मैं 25 साल...'
Tiger Shroff First Girlfriend: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस बीच एक्टर ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। इस बीच उन्होंने मुंबई में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो इवेंट में भाग लिया। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। इसी दौरान टाइगर श्रॉफ ने स्टेज पर सबके सामने अपनी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में बात की।

स्टेज पर टाइगर श्रॉफ के साथ वरुण धवन बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान वरुण ने टाइगर को सबसे ज्यादा शर्मिला इंसान बताया। तभी टाइगर कहते हैं कि 25 साल की उम्र तक उनकी कोई भी गर्लफ्रेंड नहीं बनी थी। ये सुनकर वरुण हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि, सच में? तभी टाइगर कहते हैं कि, 'हां सच में मुझे पहली गर्लफ्रेंड 25 की उम्र में मिली थी जब मैं फिल्म के ऑडिशन दिए थे।
इसके बाद वरुण धवन को शक हुआ कि वह उस वक्त कृति सेनन को डेट कर रहे थे। वह जोर से एक्ट्रेस का नाम लेते हैं। ये सुनकर टाइगर की हंसी छूट जाती है और वह कहते हैं, 'नहीं, नहीं, यह फिल्म मेरे डेब्यू के बाद की है।' बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने फिल्म हीरोपंति से बॉलीवुड में कदम रखा था। टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि, टाइगर श्रॉफ का हमेशा से सिर्फ दशा पाटनी के साथ नाम जोड़ा गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने लगभग 6 साल तक एक दूसरे को डेट किया है। लेकिन साल 2022 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा इस रिश्ते को नाम देना चाहती थीं लेकिन टाइगर शादी करने के लिए तैयार नहीं थे।












Click it and Unblock the Notifications