दिशा और टाइगर के ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं एक्टर की मां आयशा, रिलेशनशिप को लेकर किया बड़ा खुलासा
एक समय था जब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपने ब्रेकअप की खबरें की वजह से लाइमलाइट में रहे। अब एक्टर की मां आयशा श्रॉफ ने इसको लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

Disha Patani Tiger Shroff Breakup: बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अपनी डेटिंग अफवाह को लेकर काफी चर्चा में रहे। जब इनके ब्रेकअप की खबरें की अफवाह उड़ी तो फैंस ये मानने को तैयार नहीं थे। फैंस को लगने लगा था कि दोनों शादी करेंगे। हालांकि दिशा और टाइगर ने इस रिश्ते को कभी भी ऑफिशियल नहीं किया था। अब टाइगर की मां आयशा श्रॉफ ने इनके रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
टाइगर श्रॉफ की मां का बड़ा खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने दिशा और टाइगर के टिंग रुमर्स पर रिएक्शन दिया और कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए। उन्होंने कहा, "टाइगर और दिशा ने कभी एक दूसरे को डेट नहीं किया वे सबसे अच्छे दोस्त की तरह हैं और अब भी दोस्त हैं"। एक्टर की मां ने दोनों के रिलेशनशिप और ब्रेकअप को खारिज करते हुए महज एक अफवाह बताया।
रिलेशिनशिप में नहीं थे टाइगर और दिशा
हालांकि आयशा श्रॉफ के जवाब के बाद फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अगर इस तरह दोनों के बीच कुछ भी नहीं था तो ब्रेकअप की अफवाह के बाद दोनों को साथ में कभी स्पॉट क्यों नहीं किया गया। हालांकि दिशा और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया।
6 साल तक किया एक दूसरे को डेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी ने टाइगर को शादी के लिए कहा था लेकिन एक्टर ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया था। जिसकी वजह से दिशा पाटनी ने इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया। फिलहाल दोनों अच्छे दोस्त हैं।
टाइगर-दिशा का वर्कफ्रंट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, टाइगर श्रॉफ 'मिशन ईगल' और 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'गणपत' भी पाइपलाइन पर है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें उनके अफोजिट पहली बार कृति सेनन लीड रोल में नजर आएंगी। वही दिशा फिल्म 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications