दिशा पाटनी का दिल तोड़ अब इस एक्ट्रेस पर टाइगर श्रॉफ ने लुटाया प्यार, बोले- 'काफी अट्रैक्टिव हैं'

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में आखिरकार टाइगर श्रॉफ ने अपनी लव लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि दिशा पाटनी के बाद अब उनका किस एक्ट्रेस पर दिल आया है।

मुंबई, 31 अगस्त: फिल्म निर्माता करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण इन दिनों काफी चर्चा में है। हर बार नए एपिसोड में बॉलीवुड सेलेब्स कई बड़े खुलासे करते हैं यही वजह है कि ये शो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब जल्द ही शो के 9वें एपिसोड में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन नजर आने वाले हैं। जिसका प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ। शो में टाइगर श्रॉफ अपनी लव लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करने वाले हैं।

टाइगर श्रॉफ को आया अब इस एक्ट्रेस पर दिल

टाइगर श्रॉफ को आया अब इस एक्ट्रेस पर दिल

टाइगर श्रॉफ की लव लाइफ की बात करें तो ये सभी जानते हैं कि वह दिशा पाटनी को डेट कर रहे थे भले ही दोनों ने कभी भी इसको सबके सामने स्वीकार नहीं किया। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है और इन दिनों टाइगर श्रॉफ अपनी सिंगलहुड बेचलर लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। इतना ही अब एक्टर ने अपने पार्टनर की भी खोज कर ली है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर वो पार्टनर है कौन?

श्रद्धा कपूर को टाइगर करते हैं पसंद

श्रद्धा कपूर को टाइगर करते हैं पसंद

करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ ने अपनी लव लाइफ को लेकर आखिरकार क्लियर कर दिया है। साथ ही एक्टर ने बताया कि वह इस समय सिंगल हैं साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि, वह बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को पसंद करते हैं और उन्हें वह एक्ट्रेक्टिव लगती हैं।

 'हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ अट्रैक्टेड रहा हूं'

'हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ अट्रैक्टेड रहा हूं'

ई टाइम्स की खबर के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ ने शो में कहा कि, 'मैं सिंगल हूं. मैं तो ऐसा सोचता हूं। मैं किसी की तलाश कर रहा हूं। टाइगर यहीं तक नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा- मैं हमेशा से श्रद्धा कपूर की तरफ अट्रैक्टेड रहा हूं। मुझे लगता है कि वह काफी शानदार हैं'। टाइगर श्रॉफ के इस बयान से ये साफ हो गया है कि अब दिशा पाटनी संग उनकी राहें अलग हो गई हैं।

दिशा पाटनी से अलग हुए टाइगर

दिशा पाटनी से अलग हुए टाइगर

आपको बता दें कि, लगभग 6 साल से दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बात नहीं की। लेकिन दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एकसाथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है जिसकी वजह थी कि दिशा पाटनी इस रिश्ते को शादी तक ले जाना चाहती थीं लेकिन टाइगर ने इससे साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली।

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ का वर्कफ्रंट

टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इस साल के अंत में रिलीज होने वाली फिल्म गणपत पार्ट वन में वह नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य भूमिका में कृति सेनन नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फिल्म इस सात के अंत में क्रिसमस तक रिलीज होगी हालांकि अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। इसके अलावा एक्टर के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+