Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सलमान खान की वजह से दिल्ली के तीन नाबालिग हुए लापता? जानिए क्या है पूरा मामला

Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म की वजह से चर्चा में हैं। उनकी फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग शुरू होने वाली है। वो एक ऐसे एक्टर हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग भी खूब है। इसमें बच्चे, जवान और बूढ़े सब शामिल हैं। उन्हें हर उम्र के लोग प्यार करते हैं। हाल ही में उनके फैंस से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला आया है।

दिल्ली से स्कूल के कुछ बच्चे लापता हो गए। इसमें सलमान खान का नाम सामने आया है। जो बच्चे गायब हुए उनकी उम्र 9, 13 और 11 साल है। ये तीनों स्कूल में पढ़ते हैं। पूरा मामला क्या है और इसमें सलमान का नाम कैसे आया? हम आपको अपनी इस खबर में विस्तार से बताते हैं।

Salman Khan

न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के सदर बाजार स्थित एक स्कूल के बच्चे अचानक लापता हो गए। इनकी उम्र 9, 13 और 11 साल है। लापता होने की खबर सामने आते ही दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई। उनके साथ महाराष्ट्र पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि ये तीनों बच्चे गेमिंग ऐप के जरिए महाराष्ट्र के वाहिद नाम के लड़के से मिले थे। बातों ही बातों में वाहिद ने कहा कि वो सलमान खान से एक बार मिल चुका है। उसने ये वादा किया कि वो उन बच्चों को भी सलमान खान से मिलवा देगा। बस इसी बात पर उन बच्चों ने वाहिद पर भरोसा किया और 25 जुलाई को अपने घर से भाग गए। अचानक बच्चों के गायब होने से घरवालों ने पुलिस की मदद ली।

पुलिस ने जांच में एक बच्चे का नोट पाया। इसमें उन्होंने लिखा था कि वो जालना जा रहे हैं वाहिद से मिलने। फिर वो सलमान खान से मिलेंगे। तीनों ही बच्चों को अजमेरी गेट में लगे सीसीटीवी कैमरे में आखिरी बार देखा गया था। तब ये अंदाजा लगाया कि ये तीनों ट्रेन से जालना गए होंगे। पुलिस के इस मामले जुड़ते ही वाहिद ने ये प्लान ही रद्द कर दिया। तभी वो तीनों बच्चे नासिक में उतर गए और पुलिस ने उन्हें ढूंढ लिया। फिलहाल वो तीनों बच्चों सही सलमात घरवालों से मिल गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+