सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच जीजा ने बेचा करोड़ों का घर, आखिर क्यों लिया ये फैसला

Salman Khan Brother In Law Aayush Sharma: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से सलमान खान को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

अर्पिता खान और आयुष शर्मा का बड़ा फैसला
वहीं सलमान खान को मिल रही धमकियों के बीच उनकी बहन अर्पिता खान और बहन के पति आयुष शर्मा ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सलमान खान के जीजा और बहन ने अपने मुंबई वाले घर को बेच दिया है। उनका ये सौदा करोड़ों में हुआ है।

Aayush Sharma

आयुष शर्मा ने 22 करोड़ रुपये में बेचा घर
अर्पिता खान और उनके आयुष शर्मा ने अपना मुंबई का घर बेच दिया है। इसके बाद से खान परिवार एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। पैपराजी विरल भयानी की रिपोर्ट के मुताबिक अर्पिता और आयुष ने मुंबई के ब्रांद्रा इलाके में स्थित अपनी संपत्ति को 22 करोड़ रुपये में बेचा है।

नए घर में शिफ्ट होंगी अर्पिता खान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये संपत्ति न सिर्फ बड़े साइज की है, बल्कि कई शानदार पार्टीज का केंद्र स्थल भी रही है। अब इस कपल ने वर्ली मुंबई के एक नए घर में शिफ्ट होने की प्लानिंग बनाई है। आयुष शर्मा और अर्पिता खान का ये घर 1750 स्क्वायर फीट में फैला हुआ था, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थीं।

सलमान खान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा
वहीं सलमान खान की सुरक्षा को लेकर इन दिनों चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। हालांकि उससे पहले ही खतरे को देखते हुए सलमान को Y+ श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई थी।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को भेजा गया मैसेज
कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के मैसेज में धमकी दी गई है कि अगर सलमान खान ने 5 करोड़ रुपए नहीं दिए, तो उनका हाल पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगा। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हाल ही में हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+