सामंथा रुथ प्रभु की बीमारी को लेकर सामने आई ये बात, मैनेजर ने किया बड़ा खुलासा

सामंथा रुथ प्रभु की तबीयत को लेकर उनके मैनेजर ने बड़ा बयान दिया है। मैनेजर का कहना है कि उनकी तबीयत बिल्कुल ठीक है और बाकी बातें सब अफवाह हैं। वह अपने निजी कारणों से घर पर हैं और काम से ब्रेक लिया है।

मुंबई, 21 सितंबरः तेलुगू फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को अब देशभर में लोग अच्छे से जानने लगे हैं। साउथ की फेमस फिल्म 'पुष्पा' के धांसू आइटम नंबर 'ऊ अंटवामा' में नजर आईं आइटम गर्ल और अमेजन प्राइम वीडियो ओटीटी की फेमस वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' की नेगेटिव किरदार में दिखाई दे चुकीं सामंथा की आज देशभर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में सामंथा रुथ प्रभु बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के साथ मेहमान बनकर फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस रिएलिटी चैट शो 'कॉफी विद करण 7' के एक एपिसोड में भी पहुंची थीं। इसक इसके बाद खबर आई कि सामंथा की तबीयत ठीक नहीं है और इसी कारण वह कई दिनों से घर से बाहर दिखाई भी नहीं दे रही हैं। न ही वह कैमरे के सामने आई हैं और न ही वह सोशल मीडिया पर नजर आई हैं। लेकिन अब इस बात को लेकर सामंथा के मैनेजर ने एक बड़ा खुलासा किया है।

इलाज के लिए जा रही हैं अमेरिका

इलाज के लिए जा रही हैं अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात सामने आ रही थी कि सामंथा की तबीयत ठीक नहीं है जिसके कारण वह किसी भी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आ रही हैं। साथ ही सामंथा अपना इलाज कराने के लिए विदेश जा रही हैं। लेकिन अब उनके मैनेजर ने इस बात को गलत बताया है। मैनेजर महेंद्र का कहना है कि ये सब झूठ है और सामंथा को कुछ नहीं हुआ है।

सामंथा ने पब्लिक के सामने आना किया बंद

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट में बताया गया था कि सावधानी बरतते हुए सामंथा रुथ प्रभु की टीम ने उनकी पब्लिक अपीयरेंस को एकदम से बंद कर दिया है। हालांकि अब सामंथा की तबीयत खराब होने की झूठी खबरो के बारे में बात करते हुए उनके मैनेजर महेंद्र ने इंडियन एक्प्रेस को बताया है कि सामंथा बिल्कुल ठीक हैं और वह अपने निजी कारणों से घर पर हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही सामंथा का साउथ के फेमस एक्टर नागार्जुन के बेटे एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हुआ था।

सामंथा को नहीं हुई स्किन की समस्या

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि सामंथा रुथ प्रभु स्किन से जुड़ी एक बीमारी 'पॉलीमॉर्फ्स लाइट इरप्शन' से जूझ रही हैं, जो सूरज की रोशनी में एक्सपोजर के कारण होता है। ऐसे में सामंथा ने अपनी साउथ की फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है और काम से ब्रेक लेकर पब्लिक अपीरियंस और शूटिंग से फिलहाल दूर हैं। लेकिन अब उनके मैनेजर ने इन बातों से साफ इनकार किया है।

सामंथा ने टाली फिल्म की शूटिंग

खबर है कि सामंथ ने अपनी आने वाली तेलुगू फिल्म 'खुशी' के अगले शेड्यूल को फिलहाल टाल दिया है। इस फिल्म में उनके साथ विजय देवरकोंडा नजर आने वाले हैं। समांथा ने गत 31 जुलाई को सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की थी। इसके बाद लगभग एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, वह सोशल मीडिया से दूर हैं।

आयुष्मान के साथ करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

समांथा ने अपनी अपकमिंग फिल्म योद्धा का पोस्टर और टीजर भी शेयर किया था। सामंथा जल्द ही 'यशोदा', 'शाकुंतलम' और 'सिटाडेल' में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू भी करने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+