40 की उम्र में भी टीवी इंडस्ट्री पर राज करती हैं ये एक्ट्रेस, एक दिन के रोल के लिए चार्ज करती हैं इतनी फीस

40 साल की उम्र में रूपाली गांगुली, श्वेता तिवारी, उर्वशी ढोलकिया, संगीता घोष, साक्षी तंवर जैसी अभिनेत्रियां मोटी फीस लेती हैं।

मुंबई, 5 फरवरी। टीवी इंडस्ट्री को लेकर अक्सर कहा जाता है कि 40 साल की उम्र के बाद न महिलाओं को ढंग के किरदार मिलते हैं और न ही पैसा, लेकिन श्वेता तिवारी और रूपाली गांगुली जैसी टीवी एक्ट्रेस ने इस बात को झूठा साबित कर दिया है। इन अभिनेत्रियों को इस उम्र में भी न केवल शानदार किरदार ऑफर हो रहे हैं, बल्कि किरदार निभाने के लिए ये मोटी फीस भी लेती हैं। यही नहीं इन अभिनेत्रियों की डिमांड इंडस्ट्री में आज भी कम नहीं हुई है। आइए आपको बताते हैं 40 के पार की उन एक्ट्रेस से जो आज भी टीवी इंडस्ट्री पर राज करती हैं और मोटी फीस भी चार्ज करती हैं।

यह भी पढ़ें: बदहाल स्थिति में आमिर खान के दोस्त का परिवार, बीड़ी बनाकर कर रहा गुजारा, मदद का वादा कर भूले आमिर

रूपाली गांगुली

रूपाली गांगुली

खबर है कि अनुपमा शो के हिट होने के बाद रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बन चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार रूपाली एक दिन का लगभग चार लाख रुपया लेती हैं। 44 साल की उम्र में भी वे युवाओं को कड़ी टक्कर दे रही हैं। रूपाली Sarabhai vs Sarabhai, परवरिश जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं।

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी

41 वर्षीय श्वेता तिवारी की खूबसूरती का इस उम्र में भी कोई तोड़ नहीं। खबरों के अनुसार श्वेता तिवारी को खतरों के खिलाड़ी के लिए प्रति एपिसोड 4 लाख रुपए दिए गए थे। इसके अलावा फिल्म मेरे डैड की दुल्हन में श्वेता ने हर दिन का एक लाख रुपया चार्ज किया था। आज भी वह टीवी सीरियलों में लीड रोल निभाती हैं।

 उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया

बढ़ती उम्र के साथ उर्वशी ढोलकिया और ज्यादा निखरती जा रही हैं। इंटरनेट पर उनके फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। कसौटी जिंदगी में कमोलिका का उनका किरदार खूब हिट हुआ था। खबरों की मानें तो वह एक दिन का 60 से 75 हजार रुपए चार्ज करती हैं।

संगीता घोष

संगीता घोष

संगीता घोष 45 साल की हो चुकी हैं। देश में निकला होगा चांद, कहता है दिल जी ले जरा, परवरिश सीजन-2 और रिश्तों का चक्रव्यूह जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल में संगीता घोष अपनी एक्टिंग से धमाका कर चुकी हैं। हाल ही में वह दिव्य दृष्टि में निगेटिव रोल में नजर आई थीं। इसके अलावा वह स्वर्ण घर में भी दिखाई देंगी। वह एक दिन का 60 से 70 हजार रुपए चार्ज करती हैं।

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर

साक्षी तंवर टीवी इंटस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। वह एक दिन का 1,25 से 1.50 रुपए तक चार्ज करती हैं। साक्षी कहानी घर घर की, बड़े अच्छे लगते हैं पॉपुलर टीवी सीरियल के साथ कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+