नोएडा ट्विन टावर्स में इस एक्टर ने खरीदे थे 2 फ्लैट, दर्द बयां करते हुए बोले- घर भी टूट गया और पैसे भी कम मिले
टीवी के मशहूर सीरियल 'कुंडली भाग्य' में ऋषभ लूथरा का किरदार निभाने वाले मनीत जौरा ने नोएडा ट्विन टावर में दो फ्लैट खरीदे थे जिनमें बहुत ज्यादा पैसा लगा था।
मुंबई, 3 सितंबरः नोएडा स्थित 100 मीटर ऊंची इमारत सुपरटेक ट्विन टावर को गिरा दिया गया है। वहां का मलबा अब धीरे-धीरे साफ किया जा रहा है। आपकों बता दें कि जिन लोगों ने इन टावरों में घर खरीदे थे, उनको सरकार की तरफ से मदद मिली है। खबर है कि लोगों द्वारा किए गए इनवेस्टमेंट का करीब 70 प्रतिशत उन्हें लौटाया गया है। वहीं टीवी के मशहूर सीरियल 'कुंडली भाग्य' में ऋषभ लूथरा का किरदार निभाने वाले मनीत जौरा ने भी इस बिल्डिंग में दो फ्लैट खरीदे थे जिनमें बहुत ज्यादा पैसा लगा था। वो इस बिल्डिंग में दो फ्लैट्स के मालिक थे जो कि अब नहीं रहे।

मनित जौरा ने बयां किया अपना दर्द
आपको बता दें कि नोएडा स्थित सुपरटेक ट्विन टावर के जमींदोज होने की खबरें सुर्खियों में छाई हुई थीं। इसके तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। लोगों ने इस पर खूब कमेंट्स किए। मीडिया चैनलों ने भी इस पर जमकर कवरेज किया। जहां सभी लोग इसके गिरने के वीडियो को बड़े ही चाव से देख रहे थे। वहीं, मनित जौरा बहुत ही दुखी थे। उन्होंने अपनी को-एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को भी अपनी परेशानी के बारे में बताया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उनका वीडियो
मनित जौरा ने उनकी को-एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को जब अपना दुख बताया तो उन्होंने वीडियो बनाकर मनित से इस बारे में पूछा है। इस वीडियो में ट्विन टावर के टूटने पर दर्द मनित की आंखों में साफ दिखाई दे रहा है। मनित ने कहा- मैंने जितना इस टावर में इनवेस्ट किया था, उसका 70 प्रतिशत सरकार की तरफ से वापस मिल गया है। उन्होंने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को थैंक यू भी कहा है। मनित का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मनित जौरा ने नहीं देखा टावर गिरने का वीडियो
मनित जौरा ने वीडियो में बताया- मुझे 70 प्रतिशत अमाउंट मिला है लेकिन वो मार्केट वेल्यू से भी कम है। हालांकि मैं खुश हूं कि जितना भी मैंने इनवेस्ट किया था उसका एक बड़ा हिस्सा मुझे वापस मिल गया है। वह मेरे लिए बहुत मुश्किल दौर था। मुझे खुशी है कि सुप्रीम कोर्ट ने ये कदम उठाया। इसके बाद जब मनित से पूछा गया कि उन्होंने बिल्डिंग के टूटने का वीडियो देखा या नहीं तो उन्होंने कहा- मैंने नहीं देखा लेकिन किसी ने मुझे वीडियो भेज दिया था। हमारा ट्विन टावर का एक चैट ग्रुप भी है।

इसलिए तोड़ा गया नोएडा का ट्विन टावर
जानकारी के अनुसार नोएडा के सेक्टर 93 ए में सुपरटेक ट्विन टावर था, जिसे गत 28 अगस्त को ध्वस्त कर दिया गया है। ऐसा करने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डिंग में 3700 किलो बारूद का इस्तेमाल किया था। लगभग 700-800 करोड़ रुपये में तैयार हुए इस टॉवर को गिराने में केवल 9 सेकंड और 17.55 करोड़ रुपये लगे।

कई मशहूर लोगों ने खरीद रखे थे फ्लैट
दरअसल इस प्रॉपर्टी पर कई सालों से विवाद चल रहा था। सरकार की तरफ से बताया गया है कि ये अवैध प्रॉपर्टी थी। इस बिल्डिंग को बनाने के लिए कंस्ट्रक्शन के नियमों का उल्लंघन किया था। आपको बता दें कि इस ट्विन टावर में कई नामी लोगों ने फ्लैट खरीद रखे थे जिनका आशीयाना अब नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications