5 साल में 'बालिका वधू' के 3 किरदारों की मौत, दो को हार्ट अटैक एक ने की खुदकुशी
मुंबई, 02 सितंबर। मशहूर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से पूरा टीवी जगत और बॉलीवुड सदमे में है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ इस तरह से दुनिया को अलविदा कह गए। यूं तो सिद्धार्थ ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें सही में लोकप्रियता हासिल हुई थी कलर्स के लोकप्रिय शो ' Balika Vadhu' के शिव के किरदार से, इस करेक्टर को सिद्धार्थ ने इतनी खूबसूरती से प्ले किया था, जिसे देखकर लोग उन्हें सिद्धार्थ नहीं बल्कि शिव कहकर पुकारा करते थे।

' Balika Vadhu' का शिव बनकर जीता था लोगों का दिल
सफेद घोड़े पर सवार होकर जिस तरह से उनकी एंट्री शो में हुई थी,उसने उन्हें रातों-रात टीवी का सुपरस्टार बना दिया था। सिद्धार्थ ने शो में न्यायप्रिय कलेक्टर,लविंग हसबैंड और केयरिंग बेटे का रोल प्ले किया था। मालूम हो कि 'Balika Vadhu' टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा चलने वाले लोकप्रिय शो में से एक रहा है। इस शो के कुछ कलाकारों ने अपने अहम किरदारों और एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अब इसे दुर्भाग्य कहे या फिर नियति का खेल, कि इस शो के तीन मुख्य कलाकारों ने दुनिया को अकस्मात रूप से अलविदा कह दिया, जिनका जाना काफी पीड़ादायक रहा है।
Recommended Video

आनंदी (प्रत्युषा बनर्जी)
सबसे पहले बात करते हैं अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की, जिन्होंने शो में सबसे पहले बड़ी आनंदी का रोल प्ले किया था। अपने रोल को बखूबी निभाने वाली प्रत्युषा ने 23 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वो अपने घर में पंखे से लटकते हुए पाई गई थीं। 1 अप्रैल 2016 को दुनिया को अलविदा कहने वाली प्रत्युषा के बारे में कहा गया था कि वो अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान थीं और इस कारण उन्होंने ये कदम उठाया था।

दादी सा (सुरेखा सिकरी)
'Balika Vadhu' में 'दादी सा' का रोल निभाकर घर-घर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने 16 जुलाई 2021 को दुनिया को अलविदा कहा दिया था। 75 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली सुरेखा सीखरी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। 2020 में सुरेखा सीकरी को ब्रेन स्ट्रोक आया था और इसके बाद से ही वो लगातार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहीं थी। तीन बार की नेशनल अवार्ड से सम्मानित सुरेखा के निधन से कला जगत को गहरा सदमा लगा था।

शिव (सिद्धार्थ शुक्ला)
40 वर्ष की उम्र में आज दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कहा जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। वो रात में एक दवा खाकर सोए थे लेकिन सुबह उठे नहीं तो उन्हें उनके दीदी-जीजा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications