परिवार के साथ नहीं देख सकते ये 5 वेब सीरीज, बोल्ड सीन्स के लिए पार की सारी हदें

मुंबई, 03 फरवरी। बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा अब लोगों में वेब सीरीज का क्रेज बढ़ता जा रहा है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, हॉटस्टार, वूट जैसे कई लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफार्म लोगों के फोन और अन्य डिवाइस में इंस्टाल रहते ही हैं। आज बस एक क्लिक पर दर्शकों के सामने एक नई वेब सीरीज मौजूद है, लेकिन इन सबको देख पाना तो मुमकिन नहीं है। इसलिए आज हम आपको उन टॉप 5 वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक्टर और एक्टेसेस ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। ये वेब सीरीज परिवार के साथ बैठकर देखने के लिए नहीं बनाई गई हैं।

'चरित्रहीन 3'

'चरित्रहीन 3'

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 'चरित्रहीन 3' नाम आता है। स्वास्तिका मुखर्जी, सौरव दास, नैना गांगुली जैसे कलाकारों के साथ बनाई गई ये वेब सीरीज इतनी बोल्ड है कि इसे देखने के बाद आपके पसीने छूट जाएंगे। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त में देख सकते हैं। 'चरित्रहीन 3' वेब सीरीज का निर्देशन देबालॉय भट्टाचार्य ने किया है।

'लवली मसाज पार्लर'

'लवली मसाज पार्लर'

ओटीटी प्लेटफार्म 'उल्लू' वैसे तो ज्यादातर वेब सीरीज बोल्ड ही होती हैं, लेकिन पिछले साल 2021 में आई 'लवली मसाज पार्लर' ने बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ दीं। इसमें भी जमकर बोल्ड सीन्स का तड़का लगाया गया है। इस वेब सीरीज को भी आप ऑनलाइन फ्री में देख सकते हैं।

'बॉम्बे बेगम्स'

'बॉम्बे बेगम्स'

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्टी भी अब वेब सीरीज में कदम रख चुकी हैं। बोल्ड कंटेंट के मामले में उनकी वेब सीरीज 'बॉम्बे बेगम्स' भी किसी से कम नहीं है। हालांकि 'बॉम्बे बेगम्स' की कहानी लोगों को इतनी पसंद नहीं आई लेकिन इसके बोल्ड सीन ने दर्शक को अंत तक बांधे रखा। इसमें कई सीन्स ऐसे हैं जिन्हें देखकर हो सकता है कि परिवार के सामने आप शर्म से पानी-पानी हो जाएं।

'वर्जिन भास्कर'

'वर्जिन भास्कर'

जी5 और ऑल्ट बालाजी पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'वर्जिन भास्कर' काफी सुर्खियों में रहीं। सेक्स विषय पर आधारित इस सीरीज को फैंस ने काफी पसंद किया और इसमें दिखाए बोल्ड सीन्स ने इसे अलग ही लोकप्रियता दिलाई। 'वर्जिन भास्कर' एक अनमैरिड लड़के की कहानी है। सीरीज में गर्लफ्रेंड के साथ उसकी केमिस्ट्री देखकर आपके पसीने छूट जाएंगे।

'मोना होम डिलीवरी'

'मोना होम डिलीवरी'

उल्लू ऐप की एक और सबसे बोल्ड वेब सीरीज ने इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसका नाम 'मोना होम डिलीवरी' है। इस सीरीज में एक्ट्रेस कंगना शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। 'मोना होम डिलीवरी' एक कॉल गर्ल की कहानी है, जिसे बुरे हालातों के चलते ये काम करना पड़ता है। कंगना की बोल्ड अदाओं को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया।

यह भी पढ़ें: नेहा शर्मा ने बीच पर बिकनी खींचते हुए बोल्ड अंदाज में दिए पोज, खास वजह हुईं वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+