नेहा शर्मा ने बीच पर बिकनी खींचते हुए बोल्ड अंदाज में दिए पोज, खास वजह हुईं वायरल
मुंबई, 29 जनवरी: फिल्म एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बिकिनी फोटो शेयर की हैं, जो वायरल हो गई हैं। दरअसल नेहा शर्मा गोवा में छुट्टियां बिताकर लौटी हैं, ऐसे में उन्होंने गोवा की बीच पर ली अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नेहा काफी बोल्ड अंदाज में दिख रही हैं और उनके फैंस को भी ये पसंद आ रही हैं।

व्हाइट बिकिनी में दिखीं नेहा
नेहा ने जो तस्वीरें, शेयर की हैं, उनमें वो बीच पर रिलेक्स करती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में नेहा शर्मा व्हाइट कलर की बिकिनी में नजर आ रहीं हैं, जिसके ऊपर उन्होंने एक शर्ट कैरी की है। सफेद बिकीनी में उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

सोशल यूजर्स को पसंद आ रहीं फोटो
सोशल मीडिया पर नेहा शर्मा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, इन तस्वीरों पर भी हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं। कई फिल्म सेलीब्रिटी और नेहा की बहन आयशा शर्मा भी उनकी तस्वीरें देख कमेंट किए हैं।

एक दशक से ज्यादा समय से कर रहीं फिल्मों में काम
नेहा शर्मा कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। नेहा शर्मा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2010 में फिल्म क्रुक के साथ किया। इस फिल्म में वो इमरान हाशमी के अपोजिट दिखाई दी थीं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया है।
Recommended Video

नवाजु्द्दीन के साथ आएंगी नजर
इन दिनों नेहा शर्मा फिल्म 'जोगीरा सारा रारा' में काम कर रही हैं। इस फिल्म में नेहा के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। नेहा शर्मा ने कई फिल्मों में काम किया जिसमें मैंडरिन भाषा की फिल्म भी है। वो अनुभव सिन्हा की तुम बिन 2 में भी दिखाई दीं। नेहा आखिरी बार परदे पर वो अजय देवगन के साथ फिल्म तान्हाजी में दिखी थीं।












Click it and Unblock the Notifications