प्लास्टिक सर्जरी या नेचुरल ब्यूटी? Janhvi Kapoor की पहले और अब की तस्वीरों ने फैंस को किया कंफ्यूज
मुंबई, 06 मार्च। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में धमाके दार डेब्यू किया था। फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक 'धड़क' (2018) में जाह्नवी और एक्टर ईशान खट्टर ने एक साथ डेब्यू किया था। पिछले 4 वर्षों में अब दोनों एक्टर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं, जाह्नवी कपूर ने तो अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना रखा है। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज जाह्नवी कपूर अपना 25वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं।

श्रीदेवी रखती थीं लाइम लाइट से दूर
श्रीदेवी अपने रहते हुए जाह्नवी कपूर को लाइम लाइट से दूर रही रखती थीं, बहुत कम बार है ऐसा हुआ जब उनकी लाडली बेटियां कैमरे के सामने खुलकर आई हों। हालांकि आज हम जाह्नवी कपूर से जुड़ कुछ दिलचस्प बातों पर चर्चा करने वाला हैं, ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।

क्या जाह्नवी ने करवाई है प्लास्टिक सर्जरी?
हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसे लेकर हमारी कोई स्पष्ट राय नहीं है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की पहले की और वर्तमान की तस्वीरों से तुलना कर ऐसा दावा किया जा रहा है। ये तो सच है कि जाह्नवी पहली से अब और भी ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड हो गई हैं।

इंस्टाग्राम बचपन की तस्वीरें वायरल
इंस्टाग्राम पर उनकी कई बचपन की तस्वीरें भी हैं जिनमें एक्ट्रेस बेहद क्यूट दिख रही हैं। तब से लकर अब तक जाह्नवी कपूर के स्किन टोन में भी काफी बदलाव आया है । वह अब फेयर नजर आती हैं। जाह्नवी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती हैं।

काफी बदल चुकी हैं जाह्नवी
जाह्नवी की बचपन की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वो क्यूट और गोलू-मोलू हुआ करती थीं, लेकिन बड़े होने के साथ उनकी खूबसूरती में और भी निखार आता गया। पहले और अब की तस्वीरों में एक्ट्रेस में आए बदलाव को साफ देखा जा सकता है।

फिटनेस पर देती हैं ध्यान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड में डेब्यू से पहले जाह्नवी ने अपना वजन भी कम किया था। वह अपनी फिटनेस को काफी महत्व देती हैं। अक्सर उन्हें जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। वो रेग्यूलर जिम जाती हैं और जमकर कसरत करती हैं।

बदल गया है नैन नक्ष
पहले की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपने लुक को लेकर इतना अवेयर नहीं थीं। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद से उन्होंने अपना स्टाइल और लुक पूरी तरह से चेंज कर लिया है। एक्ट्रेस के नैन नक्ष में भी काफी चेंज आ गया है, जिसे देख लोग उनकी सर्जरी को लेकर कयास लगाते रहते हैं।
यह भी पढ़ें: HBD Shraddha Kapoor: कमाई के मामले में किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं श्रद्धा, जानिए संपत्ति?












Click it and Unblock the Notifications